{"_id":"6a44f0f88ff60f565504d9ab","slug":"several-killed-in-apartment-building-fire-broke-out-in-belgium-s-antwerp-know-details-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; पांच लोगों की मौत
Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
सार
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद दमकल और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी इमारत को खाली कराया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की जान गई है और अनेक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई। अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने के कार्य शुरू किए।
पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
10 मंजिला इमारत में कैसे लगी आग?
अधिकारियों के अनुसार, सुबह फायर ब्रिगेड को एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, 200 से अधिक लोगों के रहने वाली इस इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
एंटवर्प पुलिस की प्रवक्ता किम बास्टियंस ने बेल्जियम के निजी प्रसारक वीटीएम से कहा, "फिलहाल, दुर्भाग्य से आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं।" पुलिस ने बताया कि आग की तीव्रता और व्यापकता के कारण दमकलकर्मियों को राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौके पर कई दमकल दल, पुलिस की टीमें और विशेष ड्रोन यूनिट को भी तैनात किया गया।
प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रवक्ता बास्टियंस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग भूतल से शुरू हुई थी। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। घायलों के इलाज के लिए मेडिकल इमरजेंसी प्लान भी लागू किया गया, ताकि आसपास के अस्पतालों पर अचानक अधिक दबाव न पड़े।
प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने बयान में कहा, "धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें।"
हादसे पर क्या बोले बेल्जियम के पीएम?
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने सोशल मीडिया पर कहा, "लिंकेरोएवर में हुई इस भीषण आग के पीड़ितों और अपने घरों से निकाले गए लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" उन्होंने कहा, "मैं उन सभी आपातकालीन सेवाओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो प्रभावित लोगों की जल्द और सुरक्षित मदद करने तथा आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।"