फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several dead after migrant boat sinks off Greek coast latest world news in hindi

Greece: दक्षिणी ग्रीस के तट पर प्रवासियों को ले जा रही नौका समुद्र में डूबी, 79 की मौत, 104 को बचाया गया

Thu, 15 Jun 2023 07:00 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 15 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

ग्रीस के तट पर सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही नौका के डूबने से 79 लोगों की मौत हो गई है।  

विज्ञापन
several dead after migrant boat sinks off Greek coast latest world news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ग्रीस के तट पर सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही नौका के डूबने से 79 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद ग्रीस के तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 104 प्रवासियों को सुरक्षित बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा बुधवार की सुबह हुआ था। बचाए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है। कलामाता के मेयर ने कहा कि बचाए गए सभी लोगों की उम्र 16-41 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि नौका में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

विज्ञापन


तटरक्षक बल ने कहा है कि अंधेरे के कारण रात में खोज और बचाव अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार को फिर से डूबे हुए लोगों को खोजने का अभियान शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय नौका पर कितने लोग सवार थे। जीवित बचाए गए लोगों के मुताबिक नौका पर 750 यात्री सवार हो सकते थे। ग्रीस के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अधिकारियों के अनुसार, नौका लीबिया के टोब्रुक से रवाना हुई थी।
विज्ञापन


इससे पहले, यूएन ने ट्वीट किया था कि ग्रीस के पाइलोस में नौका के डूबने के बाद 32 शव बरामद किए गए। खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं और हमें आशंका है कि कई लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 400 लोग नौका पर सवार थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नौका डूबने की घटना को भयावह करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में कोयला खदान में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में कोयला खदान में गैस से दम घुटने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य बेहोश हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दारा-ए-सूफ बाला जिले में मेराक दहाने खदान में यह घटना हुई। तालिबान के अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित व गैर-पेशेवर खनन, खराब उपकरण और अकुशल श्रमिक खदान में होने वाली मौतों के प्रमुख कारण हैं।

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा में रूस के मिसाइल हमले में छह की मौत

रूस की सेना ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर ओडेसा में रात भर मिसाइलें दागीं। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई तथा दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। हमलों से कई मकानों, दुकानों और एक गोदाम को नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना द्वारा दागी गई क्रूज मिसाइलों व ड्रोनों में से नौ को मार गिराया गया। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि काला सागर से किए गए हमलों में समुद्र से दागी गई चार कलिब्र क्रूज मिसाइलें शामिल थीं। 

सिंगापुर : विष्णुबाई पर हमला करने वाला चीनी दोषी करार

चीनी मूल के एक युवक को सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यालय जा रही एक भारतीय महिला को ठीक ढंग से मास्क न पहनने पर अपशब्द कहने और उसके साथ मारपीट मामले में दोषी करार दिया गया। 32 वर्षीय वोंग जिंग फोंग ने मई 2021 में चो चू कांग में नॉर्थवेल परिसर के पास 57 साल की हिंडोचा नीता विष्णुबाई के साथ मारपीट कर दुर्व्यवहार किया था। वोंग और उसकी मंगेतर ने विष्णुबाई को आवाज लगाकर अपशब्द कहे व मारपीट की। 

किडनी से 801 ग्राम का स्टोन निकाल बनाया रिकॉर्ड

श्रीलंकाई सेना के डॉक्टरों ने दुनिया का सबसे भारी किडनी स्टोन निकाल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अस्पताल के प्रमुख यूरोलॉजिस्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. के सुदर्शन की टीम ने 13.37 सेमी लंबाई का 801 ग्राम वजनी स्टोन किडनी से निकालकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। इससे पूर्व दुनिया का सबसे लंबा (13 सेंटीमीटर) किडनी स्टोन, 2004 में भारत में निकाला गया था। वहीं, सबसे भारी 620 ग्राम का स्टोन पाकिस्तान में 2008 में निकाला गया था।

migrant boat sinks off Greek coast l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed