{"_id":"60e586ea8ebc3e0a36092476","slug":"seven-rockets-fired-at-iraq-base-hosting-us-troops-says-iraq-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: अमेरिका ने इराकी बेस पर दागे ताबड़तोड़ सात रॉकेट, सेना ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमला: अमेरिका ने इराकी बेस पर दागे ताबड़तोड़ सात रॉकेट, सेना ने किया दावा
Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM IST
सार
अमेरिका ने इराक पर ताबड़तोड़ सात रॉकेटों से हमला कर दिया है। यह जानकारी इराक सेना द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
अमेरिका ने इराकी बेस पर ताबड़तोड़ सात रॉकेटों से हमला कर दिया है। यह जानकारी इराक सेना द्वारा दी गई है। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को देश के पश्चिम में अमेरिकी सैनिकों के एक बेस हाउसिंग पर रॉकेट हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिकी बलों ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया। इराकी सैन्य बलों ने इसकी पुष्टि की है कि बगदाद में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने दूतावास के ऊपर मंडरा रहे विस्फोटकों लैस ड्रोन को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यहां अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर 47 हमले हो चुके हैं, जहां 2,500 अमेरिकी सैनिकों को जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। अमेरिकी हितों पर जो हमले अब तक हुए हैं, उनमें से छह ड्रोन हमले शामिल रहे, जो गठबंधन सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
Seven rockets fired at Iraq base hosting US troops, says Iraq military: AFP News Agency
— ANI (@ANI) July 7, 2021