फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   seven people killed in nigerian military aircraft crash

मेक्सिको और नाइजीरिया में दो अलग-अलग सैन्य विमान हादसों में 13 लोगों की मौत

Mon, 22 Feb 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी मेक्सिको सिटी/लागोस।
एजेंसी मेक्सिको सिटी/लागोस। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Feb 2021 01:45 AM IST
सार

  • नाइजीरिया में सभी सात सवारों की मौत, मेक्सिको में छह सैन्यकर्मी मरे

विज्ञापन
seven people killed in nigerian military aircraft crash
नाइजीरिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : twitter

विस्तार

मेक्सिको और नाइजीरिया में दो अलग-अलग सैन्य विमान हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नाइजीरिया में हुआ जहां विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरा सेना का विमान मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसके चलते छह सैन्यकर्मी मारे गए।

विज्ञापन


मेक्सिको के रक्षामंत्री ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वायु सेना का लियरजेट-45 जालपा शहर के हवाईअड्डे से उड़ान भर रहा था। बयान में न तो हादसे का कारण बताया गया और न ही यह बताया गया कि इसमें कितने लोग सवार थे। बयान के मुताबिक विमान में उड़ान भरते ही आग लग गई थी। इसी प्रकार नाइजीरिया में वायुसेना प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि किंग एयर-350 विमान ने राजधानी अबुजा के हवाईअड्डे से उड़ान भरी ही थी कि विमान इंजन में खराबी का पता चला और विमान ने वापसी की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया और उसमें सवार सातों लोग मारे गए।
विज्ञापन


अलबामा विमान हादसे में पायलट और प्रशिक्षु मारे गए
मोंटगोमरी। अमेरिका के अलबामा में प्रशिक्षण के काम में लगे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और जापानी वायु आत्म रक्षा बल के एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। अमेरिकी वायु सेना ने बताया कि मोंटगोमरी के निकट टी-38सी तालोन प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 24 वर्षीय स्कॉट एम्स जूनियर की मौत हो गई। प्रशिक्षु पायलट का नाम अभी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोइंग-777 विमानों की जांच के आदेश
वाशिंगटन। इंजन में आग लगने के बाद डेनवर में हुई विमान की आपात लैंडिंग पर संघीय उड़ान नियामक (एफएए) ने गंभीर चिंता जताई है। एफएए ने यूनाइटेड एयरलाइंस से ऐसे सभी बोइंग-777 विमानों की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें इस तरह के खराब इंजन लगे हैं। बता दें कि यूनाइटेड एयरलाइंस ने ऐसे सभी विमानों को बेड़े से हटा दिया है। इस बीच विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भी जांच पूरी होने तक खराब इंजन वाले विमानों को परिचालन से हटाने की सिफारिश की है। बता दें कि जमीन पर गिरते इंजन के पुर्जों के बीच आपात लैंडिंग कराए गए इस विमान में 231 यात्री और 10 क्रू सदस्य मौजूद थे जो सभी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed