फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   served desi chicken, mutton cooked in ghee at Attock Jail: Report

Pakistan: 'इमरान खान को जेल में परोसा जा रहा घी में पकाया हुआ चिकन-मटन,' सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Tue, 29 Aug 2023 05:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Aug 2023 05:03 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें अदालत को बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में उनकी प्रोफाइल और कानूनी स्थिति को देखते हुए सभी सुविधाएं प्रधान की जा रही हैं।

विज्ञापन
served desi chicken, mutton cooked in ghee at Attock Jail: Report
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें अदालत को बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में उनकी प्रोफाइल और कानूनी स्थिति को देखते हुए सभी सुविधाएं प्रधान की जा रही हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि खान को घी में पकाया हुआ देसी चिकन और मटन परोसा जा रहा है। 

विज्ञापन

एक निचली अदालत ने तोशाखाना मामले में इमरान खान को दोषी ठहराया था। इसके तुरंत बाद उन्हें उनके लाहौर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी पंजाब प्रांत की अटक जेल में बंद हैं। उन्हें 2018-2022 के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उनके और उनके परिवार द्वारा अधिग्रहित राज्य उपहारों को गैरकानूनी रूप से बेचने के आरोप में सजा सुनाई गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'द न्यूज इंटरनेशनल' अखबार ने खबर दी है कि सर्वोच्च न्यायालय को सूचित गया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को अटक जेल में उनकी प्रोफाइल और कानूनी स्थिति के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने इमरान के रहन-सहन की स्थिति के बारे में विवरण मांगने के बाद जेल अधीक्षक की ओर से सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपी।
 

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है, 'इस जेल का सबसे सुरक्षित स्थान ब्लॉक नंबर 02 है जिसे खाली करा लिया गया था। चार सेल वाले एक खंड को उक्त दोषी कैदी (इमरान खान) को कैद करने के लिए उच्च निगरानी ब्लॉक घोषित किया गया था।' अदालत को सूचित किया गया कि इमरान खान की जेल की कोठरी में लीपापोती की गई है, उसके फर्श को सीमेंटेड किया गया है और छत का पंखा भी लगाया गया है। खबर में कहा गया है कि इमरान खान को उनकी इच्छा के अनुसार सप्ताह में दो बार देसी चिकन भी परोसा जा रहा है, जबकि घी में पकाया गया मटन भी पूर्व प्रधानमंत्री को उपलब्ध कराया जा रहा है।
 

रिपोर्ट में खान के आहार मेनू का भी जिक्र गया है जिसमें नाश्ते के लिए ब्रेड, ऑमलेट, दही और चाय और दोपहर और रात के खाने के लिए ताजे फल, सब्जियां, दालें और चावल शामिल हैं। खान को एक गद्दा, चार तकिए, एक मेज, एक कुर्सी, एक प्रार्थना चटाई और एक एयर कूलर प्रदान किया गया है। इसके अलावा एक टीवी, समाचार पत्र, अंग्रेजी अनुवाद में कुरान की चार प्रतियां और इस्लामी इतिहास पर 25 किताबें प्रदान की गई हैं।
 

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक सफाई कर्मचारी को रोजाना दो घंटे के लिए तैनात किया जाता है और कारावास क्षेत्र को ठीक से साफ किया जाता है। इसमें कहा गया है कि पंजाब के कम से कम 53 जेल कर्मियों को अस्थायी रूप से तैनात किया गया है ताकि अपदस्थ प्रधानमंत्री की जेल में सुरक्षित हिरासत सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed