फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senior Taliban leader Amir Khan Muttaqi becomes new foreign minister of afghanistan

अफगानिस्तान : अमीर मुत्तकी बना देश का नया विदेश मंत्री, पिछली तालिबानी सरकार में था उच्च शिक्षा मंत्री

Tue, 07 Sep 2021 10:27 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

अमीर मुत्तकी को तालिबानी सरकार में नया विदेश मंत्री बनाया गया है। मुत्तकी तालिबान की पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री था। मुत्तकी पंजशीर विद्रोहियों से समझौता करने के लिए हर संभव कोशिश भी कर चुका है। हालांकि उसे इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी।  
 

विज्ञापन
Senior Taliban leader Amir Khan Muttaqi becomes new foreign minister of afghanistan
तालिबान(फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार की भी घोषणा कर दी है। इसके तहत मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को जहां नया प्रधानमंत्री बनाया गया है वहीं अमीर मुत्तकी को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। मुत्तकी तालिबान की पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री था। अमीर मुत्तकी तालिबान के प्रमुख वार्ताकारों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि पंजशीर विद्रोहियों से समझौता करने के लिए मुत्तकी को ही भेजा गया था लेकिन वार्ता असफल रही थी।

विज्ञापन


मुत्तकी ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली वार्ता में सूचना और संस्कृति मंत्री के तौर पर तालिबान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुका है। वह अफगान जिहाद के दौरान मौलवी मोहम्मद नबी मोहम्मदी के समूह का हिस्सा था लेकिन बाद में तालिबान आंदोलन में शामिल हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले  अमीर खान मुत्ताकी ने 5 नवंबर, 2001 को काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान उसने कसम खाई थी कि तालिबान अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान का विरोध करेगा और अफगानिस्तान में जमीनी बलों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी भी जारी की थी। मुत्ताकी ने कहा था कि अमेरिकी शक्ति जिसे दुनिया एक शक्तिशाली ताकत कहती है, असफलता का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए मंत्रिमंडल में और किन-किन नेताओं को मिली जगह
खैरउल्लाह खैरख्वा को सूचना मंत्री का पद दिया गया है। अब्दुल हकीम को न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शेर अब्बास स्टानिकजई को डिप्टी विदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं जबिउल्लाह मुजाहिद को सूचना मंत्रालय में डिप्टी मंत्री का पद दिया गया है। 


जानिए कौन हैं नए पीएम मुल्ला हसन अखुंद
मुल्ला हसन अखुंद फिलहाल रहबारी शूरा (लीडरशिप काउंसिल) के प्रमुख हैं। रहबारी शूरा तालिबान से संबंधित शक्तिशाली निर्णय लेने वाली संस्था है। मुल्ला हसन अखुंद का जन्म उसी कंधार में हुआ है जिससे तालिबान की भी शुरुआत हुई थी। सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत करने वाले नेताओं में मुल्ला हसन अखुंद भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखुंद ने रहबारी शूरा के प्रमुख के रूप में 20 वर्षों तक काम किया और तालिबानी लड़ाकों के बीच उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। तालिबान नेताओं का दावा है कि सैन्य पृष्ठभूमि के बजाय उनकी धार्मिक पृष्ठभूमि अधिक है और वह अपने चरित्र और भक्ति के लिए जाने जाते हैं। मुल्ला हसन को 20 साल से अधिक से शेख हिबतुल्ला अखुनजादा का करीबी बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed