{"_id":"5e8233538ebc3e6fa571d7ad","slug":"senior-official-from-india-resigns-from-un-post-due-to-family-reasons-un-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में तैनात वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र में तैनात वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा
Mon, 30 Mar 2020 11:34 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में तैनात भारतीय अधिकारी ने दिया इस्तीफा
संयुक्त राष्ट्र में तैनात भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधीर राजकुमार संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त कर्मचारी पेंशन कोष में संपत्तियों के निवेश मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधि के पद पर तैनात थे।
सुधीर राजकुमार को संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अक्तूबर 2017 में इस पद पर नियुक्त किया था।
गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजकुमार ने संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त कर्मचारी पेंशन कोष में संपत्तियों के निवेश मामलों के लिए संरा महासचिव के प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 31 मार्च से प्रभावी होगा।
इस बयान में राजकुमार के इस्तीफा देने की वजह निजी व पारिवारिक बताई गई है। गुतारेस ने राजकुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया है।