फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senator Robert Menendez welcomes Donald Armin Blome nomination as US Ambassador to Pakistan news in Hindi

अमेरिका: पाकिस्तान से बिगड़े संबंधों के बीच राजदूत के तौर पर डोनाल्ड ब्लोम नामित

Wed, 15 Dec 2021 07:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Dec 2021 07:47 AM IST
सार

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच ट्यूनीशिया में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड अर्मिन ब्लोम को पाकिस्तान में राजदूत के तौर पर नामित किया गया है।

विज्ञापन
Senator Robert Menendez welcomes Donald Armin Blome nomination as US Ambassador to Pakistan news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

विदेश संबंधों पर अमेरिका की सीनेट समिति की अध्यक्षता करते हुए सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने मंगलवार को डोनाल्ड अर्मिन ब्लोम के पाकिस्तान के लिए अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामांकन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में इस चुनौतीपूर्ण समय में आपका नामांकन सराहनीय है। ब्लोम फिलहाल ट्यूनीशिया के लिए अमेरिकी राजदूत की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन


पुष्टिकरण सुनवाई के दौरान, पाकिस्तान के लिए नामित अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्यों से कहा, "अगर मेरे नाम की पुष्टि हो जाती है, तो मैं बिना किसी भेदभाव के सभी आतंकवादी समूहों को लक्षित करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालूंगा।"
विज्ञापन


डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम ने आगे कहा कि "पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को लंबे समय से भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें ईशनिंदा के आरोप भी शामिल हैं। आरोपों ने कानून के शासन को कमजोर किया है, भीड़ ने शासन को धमकी दी है और पाक की आंतरिक प्रतिष्ठा को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान कई मौतें हुई हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed