{"_id":"605ce7d78ebc3e8c9376b19f","slug":"security-forces-use-force-once-again-on-protesters-in-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: नई रणनीति के तहत अपने घरों के अंदर ही रहे लोग, दुकानें रखीं बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: नई रणनीति के तहत अपने घरों के अंदर ही रहे लोग, दुकानें रखीं बंद
Fri, 26 Mar 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, यंगून
एजेंसी, यंगून
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:31 AM IST
सार
- बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया
- प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण बंद की नई रणनीति अपनाने के चलते लोग अपने घरों के अंदर ही रहे और व्यापारिक प्रतिष्ठान दिन भर बंद रखे
विज्ञापन
म्यामांर में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी फिर से सड़कों पर उतरे। कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी किया। हालांकि, बुधवार को प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण बंद की नई रणनीति अपनाने के चलते लोग अपने घरों के अंदर ही रहे थे और व्यापारिक प्रतिष्ठान दिन भर बंद रखे।
विज्ञापन
नई रणनीति के तहत कई लोग घरों में ही रहे, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे
इसके बावजूद स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को दक्षिण पूर्वी कारेन प्रांत की राजधानी हपान, पूर्वी प्रांत शान की राजधानी ताउनग्गयी और मोन प्रांत की राजधानी मावलामयीन में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की खबरें दी है। सोशल मीडिया मंचों पर इससे जुड़ी सूचना साझा की गई है।
विज्ञापन
यद्यपि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियों के अलावा क्या कारतूसों का भी इस्तेमाल किया है। ब्रॉडकास्ट और ऑनलाइन समाचार सेवा डेमोक्रेटिक वॉइस ऑफ बर्मा (डीवीबी) के मुताबिक हपान में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले सहित अन्य स्थानों पर आज सुबह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। इससे पहले बुधवार रात को क्याउकपादुंग शहर में हुई सैन्य कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत और चार के घायल होने की खबरें हैं।