{"_id":"5ea5641dc73760024d24cc2c","slug":"security-forces-killed-nine-terrorists-in-pakistan-two-soldiers-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान:सुरक्षाबलों ने मार गिराए नौ आतंकी, दो सैनिकों की भी मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान:सुरक्षाबलों ने मार गिराए नौ आतंकी, दो सैनिकों की भी मौत
Sun, 26 Apr 2020 04:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Security Forces (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सुरक्षा जवानों ने मुठभेड़ में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। दरअसल अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में यह मुठभेड़ हुई। यहां भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला कर दिया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षकर्मियों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान दो सैनिक भी मारे गए।
पाकिस्तान की थल सेना की तरफ से बताया गया है कि आतंकवादियों ने शनिवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास दत्ता खेल तहसील के टूटनारई इलाके में हमला किया। इस हमले के जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और नौ आतंकवादियों को मार गिराया। इस बीच एक जिंदा आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है।
इस मुठभेड़ में दो सैनिक मारे गए। वहीं, पांच जवान घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल इससे पहले पाक की तरफ से यह दावा किया जाता रहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया था, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उनमें से कुछ भाग कर अफगानिस्तान चले गए, जो अक्सर ही इलाके में हमला करते रहते हैं।