{"_id":"617dfb976825de5c381dde38","slug":"secretary-of-state-antony-j-blinken-met-with-indian-e-a-m-dr-subrahmanyam-jaishankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन: विदेश मंत्री जयशंकर से मिले एंटनी जो ब्लिंकन, कोविड-19 से निपटने और कई अहम मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन: विदेश मंत्री जयशंकर से मिले एंटनी जो ब्लिंकन, कोविड-19 से निपटने और कई अहम मुद्दों पर चर्चा
Sun, 31 Oct 2021 07:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:52 AM IST
सार
रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, इसके इतर कई बैठकें भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ब्लिंकन और जयशंकर की मुलाकात
- फोटो : ANI
विस्तार
इटली की राजधानी रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन के बीच मुलाकात हुई। इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्लिंकन और जयशंकर ने क्वाड के माध्यम से भारत-प्रशांत सहयोग को मजबूत करने और सामान्य क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर सहयोग का विस्तार करने के प्रयासों पर चर्चा की। दोनों देशों के समकक्ष कोविड-19 से निपटने और टीकों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया। इसके अलावा COP26 में जलवायु महत्वाकांक्षा को बढ़ाने पर सहयोग करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
Blinken and Jaishankar discussed efforts to strengthen Indo-Pacific cooperation through the Quad and expand cooperation on common regional priorities; cooperation on expanding global access to COVID-19 vaccines, elevating climate ambition at COP26: US Dept of State Spokesperson pic.twitter.com/4OKqrJsg2s
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2021
क्षेत्रीय मसलों समेत कई मुद्दों पर हुई बातचीत
रोम में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयशंकर भी गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar) ने एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के बाद ट्वीट कर बताया कि राज्य सचिव के साथ एक बहुत अच्छी बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान साझेदारी से संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय चिंताओं पर एक दूसरे के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
जलवायु परिवर्तन के दूसरे सत्र में शामिल होंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में रोम गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हैं. सम्मेलन में आज पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के दूसरे सत्र में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं।