फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Second type of bird flu detected in US dairy cows

Bird Flu Cases In Cows: अमेरिका में बर्ड फ्लू के नए मामले ने बढ़ाई चिंता, अब गायों में पाया गया नया स्ट्रेन

Thu, 06 Feb 2025 11:52 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवादा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवादा Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के मुताबिक, नेवादा के मवेशियों में बर्ड फ्लू के जिस स्ट्रेन का पता चला है उसे डी1.1 के नाम से जाना जाता है। बीते दिसंबर में जांच के दौरान दूध में इसका पता चला था।

विज्ञापन
Second type of bird flu detected in US dairy cows
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अमेरिका के नेवादा में डेयरी फॉर्म में रहने वाली गायों में  बर्ड फ्लू के नए स्ट्रेन के संक्रमण का पता चला है। बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन बीते साल से अमेरिका में फैल रहे संस्करण से अलग है। विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षी से होने वाले संक्रमण का मवेशियों में फैलना बहुत ही दुर्लभ घटना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन जिन्हें टाइप AH5N1 कहा जाता है, इससे पहले दो बार जंगली पक्षियों से मवेशियों में फैल चुके हैं। 

विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के मुताबिक, नेवादा के मवेशियों में बर्ड फ्लू के जिस स्ट्रेन का पता चला है उसे डी1.1 के नाम से जाना जाता है। बीते दिसंबर में जांच के दौरान दूध में इसका पता चला था। वहीं, मार्च 2023 के अंत में पता चला था कि H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के B3.13 स्ट्रेन का संक्रमण मवेशियों में भी हुआ है। इसने 16 कई राज्यों में 950 से अधिक मवेशियों को संक्रमित किया है।
विज्ञापन

  
पक्षियों से मवेशियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण को लेकर सेंट जूड चिल्ड्रेन रिसर्च हॉस्पिटल के इन्फ्लूएंजा विशेषज्ञ रिचर्ड वेबी कहते हैं कि मुझे हमेशा लगता था कि एक पक्षी से गाय में संक्रमण बहुत ही दुर्लभ घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते महीने अमेरिका में H5N1 से हुई थी पहली मौत 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने संक्रमित मुर्गियों के संपर्क में आने के बाद अमेरिका में H5N1 से पहली मौत का मामला सामने आया है। इस घटना ने खतरे की घंटी बजा दी है। बर्ड फ्लू को लेकर जांच कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि वायरस में बहुत तेजी से म्यूटेशन देखा जा रहा है। 

बर्ड फ्लू के एक स्ट्रेन (rHPhTX) में नौ म्यूटेशंस का पता चला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये म्यूटेशन वायरस को अत्यधिक संक्रामकता वाला बनाते हैं। बर्ड फ्लू के इस स्ट्रेन के मस्तिष्क में रिप्लीकेट होने का खतरा भी अधिक माना जा रहा है। 

बर्ड फ्लू क्या बनने वाला है बड़ा खतरा?
क्या बर्ड फ्लू वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है, इस बारे में अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन्स की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए। नए म्यूटेशन किस प्रकृति के हैं इसको समझा जाना अभी बाकी है। हालांकि हाल के मामलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि ये वायरस तेजी से संक्रामकता बढ़ाने वाला हो सकता है और इसके प्रसार की गति भी अधिक हो सकती है।


हाल के महीनों में बर्ड फ्लू वायरस कई खाद्य-पेय पदार्थों पाया गया। कई स्थानों पर गायों और कच्चे दूध में वायरस की पुष्टि हुई जिसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की डीन डॉ. मेगन रैनी ने एक रिपोर्ट में कहा, ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिसमें बर्ड फ्लू के संक्रमण ने गंभीर जटिलताएं बढ़ा दी हैं। इस वायरस को लेकर विशेष सावधानी और गहन चर्चा की जरूरत है क्योंकि इसमें एक संभावित महामारी की क्षमता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed