{"_id":"5f5df565c6570722e8660698","slug":"scientists-publish-striking-images-of-coronavirus-infected-cells","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 : वैज्ञानिकों ने प्रकाशित कीं कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका की तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19 : वैज्ञानिकों ने प्रकाशित कीं कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका की तस्वीरें
Sun, 13 Sep 2020 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका
- फोटो : Ehre Lab, UNC School of Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में स्थित यूएनसी स्कूल ऑफ मेडिसिन लैबोरेटरी ने कोरोना वायरस से संबंधित कुछ तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि फेफड़ों के अंदर प्रत्येक कोशिका पर कितने वायरस पार्टिकल बन रहे हैं। ये तस्वीरें लैब में तैयार की गईं श्वसन तंत्र की कोशिकाओं पर कोरोना संक्रमण की स्थिति बताती हैं।
विज्ञापन
ये हाई पावर माइक्रोस्कोपिक तस्वीरें मानव श्वसन तंत्र की सतह पर बड़ी संख्या में वायरस पार्टिकल को दर्शाती हैं, जो अन्य ऊतकों (टिश्यू) को संक्रमित करने और अन्य लोगों तक संक्रमण फैलाने के लिए लिए तैयार हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में ये तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने ये तस्वीरें ये दर्शाने के लिए लीं कि वायुमार्ग का कोरोना वायरस संक्रमण कितना गंभीर हो सकता है। इन तस्वीरों से संक्रमण की गंभीरता को आसानी से समझा जा सकता है। इन तस्वीरों को यूएनसी में सहायक प्रोफेसर कैमिल अहर ने कई अन्य प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया है।
विज्ञापन