{"_id":"5f9b2f978ebc3e9ba1389434","slug":"scientists-have-designed-a-mask-that-will-burn-away-corona-particles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कणों को जलाकर खाक कर देगा नया फेस मास्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के कणों को जलाकर खाक कर देगा नया फेस मास्क
Fri, 30 Oct 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बोस्टन।
एजेंसी, बोस्टन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मास्क तैयार किया है जो कोरोना के कणों को जलाकर भस्म कर देगा। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने तांबे की जाली से लैस एक ऐसा मास्क बनाया है। जो नाक-मुंह से निकलने वाली पानी की सूक्ष्म बूंदों (एयरोसोल) में मौजूद कोरोना वायरस के अंश को जलाकर खाक कर देगा।
विज्ञापन
दरअसल, बैटरी से संचालित इस मास्क की जाली 194 डिग्री फारनहाइट (करीब 90 डिग्री सेल्सियस) पर तपती रहती है। जो वायरस के खात्मे के लिए उपयुक्त है। निर्माताओं ने इसे ऊष्मारोधी नियोप्रीन से तैयार विशेष फैब्रिक में कैद किया है।
विज्ञापन
ताकि, मास्क लगाने वाले शख्स की त्वचा को कोई नुकसान न हो। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तांबे की परत वाला मास्क संक्रमण रोधी गुणों से लैस होगा। इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने, धोने या धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शोधकर्ताओं की एक टीम ने टी-शर्ट और मोजे से लेकर जींस और वैक्यूम बैग तक सभी चीजों का परीक्षण किया है, इससे यह निर्धारित किया जा सकेगा कि किस प्रकार का मास्क अल्ट्राफाइन कणों को रोकने में सबसे अधिक प्रभावी है।