फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scientist have discovered, that you can recognize how many faces?

आप कितने चेहरों को याद रख सकते हैं , वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

Thu, 11 Oct 2018 10:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
scientist have discovered, that you can recognize how many faces?
चेहरा पहचानने पर शोध
आप अपनी जिंदगी में जाने कितने लोगों से मिलते-जुलते हैं और कितने लोगों को बिना मिले भी पहचानते हैं। लेकिन क्या सभी को हमेशा के लिए याद रखना संभव है ?ब्रिटेन में एक अनोखे शोध से बड़ी दिलचस्प बात का खुलासा हुआ है जो इसी सवाल से जुड़ा हुआ है। एक रिसर्च के जरिए पता लगाया गया है कि लोग औसतन पांच हजार चेहरों को याद रख पाते हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के यार्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्य्यन किया और ये पता लगाने लगाने की कोशिश की कि लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में देखे गये और मिले आम और मशहूर लोगों को में से कितने लोगों को याद रखते हैं। यानि उन लोगों की कुल संख्या जिससे एक व्यक्ति अपने जेहन में याद रखे हुए है।   
विज्ञापन


'प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी' पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च में ये जानकारी दी गई, जिसमें इंसान के चेहरे की तुलना चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से की गई। इन तकनीकों का इस्तेमाल एयरपोर्ट और पुलिस जांच में की जाती है। एक दिमाग एक बार में कितने चेहरों को बिल्कुल पहचान सकता है? ये जानने के लिए रिसर्च में लोगों को एक घंटे में उन लोगों के नाम लिखने को कहा गया जो उनके जीवन से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

याद कर स्कूल, कॉलेज, सहयोगी और परिवार के लोगों को पहचानने की जिम्मेेदारी दी गई। इसके बाद उन्हें मशहूर हस्तियों जैसे अभिनेता, नेता आदि के नाम लिखने को कहा गया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को पहले तो काफी चेहरे याद आए, लेकिन घंटे के अंत में उन्हें नए चेहरे याद करने में मुश्किल आई। उन्होंने कहा कि परिणाम बताते हैं कि प्रतिभागी एक हजार से 10 हजार चेहरों के बीच पहचान पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed