फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientist behind Russia's Sputnik V Covid vaccine 'strangled to death with a belt

Russia: कोविड वैक्सीन बनाने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, पुतिन ने दिया था सम्मान

Sat, 04 Mar 2023 02:12 PM IST
विवेक दास वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 04 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी।   
 

विज्ञापन
Scientist behind Russia's Sputnik V Covid vaccine 'strangled to death with a belt
आंद्रे बोतिकोव - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस में कोविड-19 का टीका 'स्पुतनिक वी' बनाने की प्रक्रिया में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। रूसी मीडिया ने शनिवार को ये खबर दी।

विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में जांच प्राधिकरण अपने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक के मौत की जांच हत्या मानकर की जा रही है।   

जांचकर्ताओं के अनुसार एक 29 वर्षीय एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हत्या एक घरेलू अपराध था और संघर्ष का परिणाम था। संघीय जांच एजेंसी के अनुसार बोतिकोव का शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। 


उन्होंने कहा, 'हमलावर की लोकेशन का पता कम समय में ही चल गया। आरोपित युवका का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है, उसपर एक गंभीर अपराध करने के मामले में पहले से ही मुकदमा चल रहा है। निकट भविष्य में जांच दल की योजना अदालत में याचिका दायर करने की है ताकि मुकदमे की सुनवाई लंबित रहने तक प्रतिवादी को हिरासत में रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed