{"_id":"632b831b5db01755fd677826","slug":"science-and-technology-minister-jitendra-singh-says-india-and-us-share-common-goals-connect-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Relation: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- भारत और अमेरिका के समान लक्ष्य एक-दूसरे को जोड़ते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-US Relation: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- भारत और अमेरिका के समान लक्ष्य एक-दूसरे को जोड़ते हैं
Thu, 22 Sep 2022 03:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 22 Sep 2022 03:03 AM IST
सार
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर माहौल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, भू-स्थानिक आदि दोनों देशों के साथ-साथ काम करने के लिए कुछ उचित क्षेत्र हैं। इनमें हम अंतरराष्ट्रीय निवेश की भी उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
- फोटो : Twitter@DrJitendraSingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के समान लक्ष्य और हित हैं, जो दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। सिंह ने अमेरिकी वैज्ञानिक समुदाय व उद्यमियों से स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा व अंतरिक्ष क्षेत्र में भारतीय समकक्षों के साथ काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू द्वारा मंगलवार को इंडिया हाउस में उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में सिंह ने कहा, हमारे लक्ष्य एक समान हैं। इसलिए हम एक जैसी स्थिति में हैं, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती भी है। सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर माहौल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, भू-स्थानिक आदि दोनों देशों के साथ-साथ काम करने के लिए कुछ उचित क्षेत्र हैं। इनमें हम अंतरराष्ट्रीय निवेश की भी उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक मजबूत भारत, यानी एक मजबूत अमेरिका : अमेरिकी सांसद
अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने कहा है कि एक मजबूत भारत का मतलब एक मजबूत अमेरिका है। अमेरिकी सांसदों ने भारत के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के सम्मान में वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक भोज में यह टिप्पणी की। विज्ञान, अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी समिति की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सांसद हैली स्टीवंस ने कहा, मैं भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्तों में यकीन करती हूं। वहीं, सांसद जैरी मैक्नर्नी ने कहा, जो शख्स भारत-अमेरिकी रिश्तों की अहमियत नहीं देख सकता, वह ‘दृष्टिहीन’ है। सांसद डेबोरा रॉस ने भी दोनों देशों के रिश्तों को सराहा।
विज्ञापन