फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia Shah Salman hopes for direct talks with Iran

संबंधों में सुधार की कवायद: सऊदी अरब के शाह ने ईरान के साथ सीधी बातचीत की आशा जताई

Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में शाह सलमान ने पूर्व रिकॉर्डेड भाषण में कहा कि ईरान, सऊदी अरब का एक पड़ोसी है और उनके साम्राज्य को उम्मीद है कि दोनों देश ऐसे नतीजे पर पहुंच सकते हैं, जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं को हासिल करने का रास्ता तय करेंगे।

विज्ञापन
Saudi Arabia Shah Salman hopes for direct talks with Iran
सऊदी अरब-ईरान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब के शाह सलमान ने ईरान के साथ उनके साम्राज्य की सीधी बातचीत से विश्वास कायम होने की उम्मीद जाहिर की है। दोनों कटु क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी कई वर्षों के तनाव के बाद बातचीत की दिशा में अब छोटे-छोटे कदम उठा रहे हैं। हालांकि सऊदी के शाह ने चेताया कि उनके बीच संबंध राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान और सांप्रदायिक विद्रोहियों की मदद बंद करने पर ही कायम हो सकते हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा में शाह सलमान ने पूर्व रिकॉर्डेड भाषण में कहा कि ईरान, सऊदी अरब का एक पड़ोसी है और उनके साम्राज्य को उम्मीद है कि दोनों देश ऐसे नतीजे पर पहुंच सकते हैं, जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं को हासिल करने का रास्ता तय करेंगे। किंग सलमान ने कहा, संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य रहा है कि वह विश्व शांति व स्थिरता तथा टकराव का शांतिपूर्ण समाधान निकाले।
विज्ञापन


साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान हो और दूसरों के आंतरिक मामलों में दखल न हो। ईरान के साथ शांति प्रस्ताव देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब अतिवादी विचारधारा से लड़ाई जारी रखेगा। किंग सलमान ने कहा कि जो नफरत व आतंक का सहारा लेकर दूसरे देशों को निशाना बना रहे हैं उनके खिलाफ सऊदी अरब की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के अधिकारी न्यूयॉर्क में मिले
ईरान की अर्ध-सरकारी ‘मेहर’ समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर दोनों देशों के अधिकरियों के बीच न्यूयॉर्क में मुलाकात भी हुई है। यह बैठक ईरान, सऊदी अरब, तुर्की, कतर, मिस्र, कुवैत, जॉर्डन और फ्रांस के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने की। इसमें यूरोपीय संघ के नीति प्रमुख भी शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता इराक के विदेश मंत्री ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed