सऊदी अरब ने दिया झटका- पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से हटाया
ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को सऊदी अरब से मुंह की खानी पड़ी है। लेकिन इस बार का दिया झटका पाकिस्तान को चिंतिंत कर सकता है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से हटा दिया।
पीओके के कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान को अधिकृत जम्मू कश्मीर और गिलगित- बाल्टिस्तान को नक्शे से हटा दिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की अध्क्षता के लिए बीस रियाल का बैंकनोट जारी किया और इस बैंकनोट पर दिख रहे विश्व मानचित्र में गिलगिट-बाल्टिस्तान और कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान के नक्शे में नहीं दिखाया गया है।
गौरतलब है, पाकिस्तान हर बड़े मंच पर कश्मीर को लेकर अपनी बात कहता रहा है और अन्य देशों की सहानुभूति लेने की कोशिश करता रहा है। लेकिन पाकिस्तान सऊदी अरब को अपना अजीज दोस्त मानता है। ऐसे में यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है।
आपको बता दें, नवंबर में होने वाले गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा के चुनाव को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साथ ही कहा था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, तथाकथित गिलगित और बाल्टिस्तान भारत का एक अभिन्न हिस्सा हैं।