{"_id":"5ca04474bdec22144e5c3455","slug":"saudi-arabia-hacks-amazon-s-ceo-jeff-bezos-phone-said-investigator","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने किया अमेजन के सीईओ का फोन हैक, जांचकर्ता ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब ने किया अमेजन के सीईओ का फोन हैक, जांचकर्ता ने किया दावा
Sun, 31 Mar 2019 10:09 AM IST
आसिम खान
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की अतरंग तस्वीरें लीक होने की जांच कर रहे जांचकर्ता ने कहा कि बेजोस की निजी जानकारियां हासिल करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने उनका फोन हैक किया था। जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने रविवार को अपनी जांच के निष्कर्ष में यह बात कही।
विज्ञापन
बेकर ने इस हैक को सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र द्वारा की गई कवरेज से जुड़ा पाया। इस समाचार पत्र का मालिकाना हक बेजोस के पास है। खशोगी की हत्या तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पिछले साल हुई थी।
विज्ञापन
बेकर ने ‘द डेली बीस्ट’ वेबसाइट में लिखा, हमारे जांचकर्ताओं और कई विशेषज्ञों ने बेहद विश्वास के साथ यह निष्कर्ष निकाला है कि सऊदी अरब ने बेजोस का फोन हैक करके उनकी निजी जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन