फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Satellite images show china is making artificial island in maldives which is only 684 km away from india

सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, भारत से 684 किलोमीटर दूर कृत्रिम द्वीप बना रहा चीन 

Tue, 12 May 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 May 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Satellite images show china is making artificial island in maldives which is only 684 km away from india
भारत-चीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस समय जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। वहीं चीन भारत से 684 किलोमीटर की दूरी पर एक कृत्रिम द्वीप बना रहा है। चीन साउथ चाइना सी की तर्ज पर हिंद महासागर में नया द्वीप बनाकर भारत के सामने सीधे तौर पर सामरिक चुनौती पेश कर रहा है। इसका खुलासा हाल ही में सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ है। इन तस्वीरों को ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एनॉलिस्ट डेटरेसफा ने जारी किया है।

विज्ञापन


मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2016 में अपने कार्यकाल के दौरान चीनी कंपनियों को अपने देश के 16 द्वीप लीज पर दिए थे। इन द्वीपों पर चीन बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस द्वीपों में चीन द्वारा इतने बड़े पैमाने पर निवेश करने के पीछे भारत को घेरने को साजिश है। 
विज्ञापन


कई देशों को चीन ने कर्ज के जाल में फंसाया है
हथियारों की खरीद फरोख्त पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिपरी (सीआईपीआरआई) के न्यूक्लियर इंफोर्मेशन प्रोजक्ट के निदेशक हेंस क्रिस्टेंसन ने ट्वीट कर कहा कि मालदीव के फेढू फिनोलु द्वीप को तत्कालीन सरकार ने चीन को चार मिलियन डॉलर में लीज पर दिया गया था। अब चीन यहां साउथ चाइना सी की तर्ज पर बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। चीन ने हिंद महासागर में स्थित कई देशों को अपने कर्ज के जाल में फंसाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट में भारत आ सकते हैं लड़ाकू विमान
मालदीव हिंद महासागर से आने-जाने वाले जहाजों के मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस रास्ते से हर साल अरबों रुपये का व्यापार होता है। दूसरी तरफ भारत पर चीन यहां से कड़ी नजर रख रहा है। यहां से चीनी लड़ाकू विमानों को भारत पहुंचने में 20-25 मिनट का समय लगेगा। अब्दुल्ला यामीन के कार्यकाल के दौरान भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ गया था। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मालदीव यात्रा रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed