फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sanna Marin From Finland Become youngest serving prime minister of World

दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनीं फिनलैंड की सना मरीन, एंटी रिने की ली जगह

Tue, 10 Dec 2019 11:16 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, हेलासिंकी
वर्ल्ड डेस्क, हेलासिंकी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 10 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Sanna Marin From Finland Become youngest serving prime minister of World
Sanna Marin - फोटो : Sanna Marin Twitter

फिनलैंड में 34 साल की सना मरीन नई प्रधानमंत्री बनी हैं। वह फिनलैंड के इतिहास के साथ वर्तमान में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री भी बन गई हैं। बता दें कि एंटी रिने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि सना मरिन देश की बागडोर संभाल सकती हैं। इससे पहले वह परिवहन और संचार मंत्री थीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मरीन ने कहा कि विश्वास दोबारा कायम करने के लिए हमें बहुत काम करना होगा। मैंने अपनी उम्र या लिंग के बारे में कभी नहीं सोचा है। मैं मेरे राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं जिनके लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता है।
विज्ञापन


कौन हैं सना मरीन
सना मरीन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था। उन्होंने 2012 में प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक किया। 2012 में उन्हें टैम्पियर की नगर परिषद के लिए चुना गया। वह  वह 2013 से 2017 तक सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन भी रहीं। वह 2015 में पहली बार संसद सदस्य बनीं।  जून 2019 में वह सरकार में शामिल हुईं और उन्हें परिवहन और संचार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिनलैंड के बारे में जानिए
फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित है। जिसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे से मिलती है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed