{"_id":"5d3dbdb18ebc3e6cb12ea337","slug":"sand-artist-sudarsan-pattnaik-wins-peoples-choice-award-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड
Sun, 28 Jul 2019 09:26 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 28 Jul 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सुदर्शन पटनायक(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर भारतीय रेत कलाकार एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में ‘सैंड स्कल्पटिंग फेस्टिवल’ में ‘पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। सुदर्शन ने महासागरों में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने संबंधी संदेश देते हुए रेत पर कलाकृति बनाई थी।
मैसाचुसेट्स के बोस्टन में रिवीर बीच पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पटिंग फेस्टिवल 2019 में हिस्सा लेने के लिए विश्व भर से चुने गए 15 शीर्ष रेत कलाकारों में पटनायक भी शामिल थे। उन्हें उनकी रेल कलाकृति स्टॉप प्लास्टिक पॉल्यूशन, सेव आर ओशन के लिए पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पटनायक ने कहा कि अमेरिका में मेरे लिए यह एक बड़ा पुरस्कार और सम्मान है। यह पुरस्कार भारत के लिए है, जो प्लॉस्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए काफी कदम उठा रहा है। पटनायक ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या को रेखांकित करने वाली मेरी कलाकृति के लिए हजारों लोगों ने वोट दिया जो इस बात को दर्शाता है कि लोगों को भी प्रदूषित हो रहे हमारे महासागरों की चिंता है।