फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   San Francisco shooting Police says targeted and isolated incident us latest news in hindi

US Shooting: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी, नौ लोग घायल, कैनसस सिटी में दो की मौत

Sun, 11 Jun 2023 02:21 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 11 Jun 2023 02:21 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात (स्थानीय समय) हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
San Francisco shooting Police says targeted and isolated incident us latest news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात (स्थानीय समय) हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक लक्षित हमला था। शूटिंग घटना की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पार्टी के दौरान शूटिंग की घटना हुई। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


वहीं, सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के सदस्य के सहयोगी सैंटियागो लेर्मा ने कहा कि कम से कम पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की सर्जरी करनी पड़ी है। इसके अलावा चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) पुलिस अधिकारियों को मिशन डिस्ट्रिक्ट में बुलाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कई पीड़ितों को घायल पाया,जो बंदूक की गोली के घाव से तड़प रहे थे। फिलहाल अधिकारियों ने किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैनसस सिटी में भी हुई गोलीबारी
अमेरिका के कैनसस सिटी में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

कैनसस सिटी के मार्सेल टी. नेल्सन, 42, और गार्डनर के 42 वर्षीय क्रिस्टन फेयरचाइल्ड, दोनों की मृत्यु हो गई। तीसरे पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं। दो अन्य को हिरासत में लिया गया। अधिकारी को चोट नहीं आई। शूटिंग रात नौ बजे करीब एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed