फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Samoa to hold early elections on August 29 after fall of PM Fiame Naomi Mataapa government

Australia: PM फियामे की सरकार गिरने के बाद समोआ में चुनाव की तारीख की घोषणा, समय से पहले 29 अगस्त को होंगे

Tue, 10 Jun 2025 03:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 03:20 PM IST
सार

समोआ में 29 अगस्त को अचानक चुनाव होंगे। यह चुनाव छह महीने पहले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि पिछले महीने संसद में बजट पास नहीं हो पाया था, जिसके कारण प्रधानमंत्री फियामे नाओमी माताफा की सरकार गिर गई थी।  
 

विज्ञापन
Samoa to hold early elections on August 29 after fall of PM Fiame Naomi Mataapa government
समोआ फ्लैग - फोटो : Freepik

विस्तार

प्रधानमंत्री फियामे नाओमी माताफा की सरकार गिरने के बाद समोआ में चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 29 अगस्त को समोआ में छह महीने पहले चुनाव होंगे। यह चुनाव इसलिए हो रहे हैं कि पिछले महीने संसद में बजट पास नहीं पाया था, जिसके कारण पीएम फियामे की सरकार गिर गई थी। 

विज्ञापन


फियामे ने साल 2021 में समोआ की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण पार्टी (एचआरपीपी) को हराकर चार दशक के शासन को समाप्त कर दिया था। अब एक त्रिकोणीय राजनीतिक लड़ाई का सामना कर रही हैं, जिसका असर समोआ के बाहर के देशों पर भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran: '2018 के हमले के बाद हिरासत में लिए गए इस्लामिक स्टेट के नौ आतंकियों को फांसी', ईरान ने जारी किया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन-ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका अपना असर बढ़ाने का प्रयास कर रहे
समोआ में अचानक चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक रुचि बढ़ गई है। चीन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देश यहां अपना असर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और समोआ को एक अहम रणनीतिक देश माना जा रहा है। समोआ की आबादी 200,000 है। यह देश समुद्र के बढ़ते स्तर की वजह से जलवायु परिवर्तन के खतरों से सबसे ज्यादा प्रभावितों में से एक है। 


पार्टी अध्यक्ष को कैबिनेट से निकालने के बाद शुरू हुआ विभाजन
इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री फियामे की पार्टी (FAST) में अंदरूनी झगड़ा शुरू हो गया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष ला'उली लेउतेया पोलाताइवाओ को आपराधिक आरोपों के चलते कैबिनेट से निकाल दिया था, जिससे पार्टी में फूट पड़ गई। हालांकि, फियामे दो बार अविश्वास मतों से बच गईं, लेकिन HRPP और FAST के कुछ बागी नेताओं ने मिलकर उनके बजट को रोक दिया। इसके चलते समय से पहले चुनाव कराने पड़े।

ये भी पढ़ें: Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर; शूटर भी मारा गया

फियामें अब समोआ यूनाइटिंग पार्टी का नेतृत्व कर रहीं
फियामे अब नवगठित समोआ यूनाइटिंग पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। चुनाव में उनका सामना अब उनके पूर्व बॉस तुइला'एपा सै'इलेले मालीलेगाओई की एचआरपीपी और ला'उली की रीब्रांडेड FAST से है। देश के सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की तैयारी के लिए ज्यादा समय देने की अपील को ठुकरा दिया। इसके बाद देश के प्रमुख नेता तुइमालेलिफानो सुआलौवी वैलेटोआ द्वितीय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से चुनाव की तारीख की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed