फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austria Attack: many people killed in a school in the Austrian city of Graz; Home Ministry issued statement

Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों के मारे जाने की खबर; शूटर भी मारा गया

Tue, 10 Jun 2025 02:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 10 Jun 2025 02:55 PM IST
विज्ञापन
Austria Attack: many people killed in a school in the Austrian city of Graz; Home Ministry issued statement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर स्थित एक स्कूल में मंगलवार को हुई भीषण गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। शहर के मेयर एल्के काहर ने इस घटना को भयानक त्रासदी करार दिया है। बताया गया कि मृतकों में सात छात्र और दो वयस्क शामिल हैं। काहर ने बताया कि 30 लोग घायल हैंै। घटना के वक्त छात्र क्लासरूम में बैठे थे। पुलिस मानती है कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। देश के आधुनिक इतिहास में यह सबसे भीषण गोलीबारी बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारे की सार्वजनिक रूप से पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन ऑस्ट्रियाई मीडिया ने अपुष्ट रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया है कि वह एक 22 वर्षीय पूर्व छात्र था जिसने स्कूल में प्रवेश किया और छात्रों पर गोलियां चलाईं। ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने कहा, इस हमले ने हमारे पूरे देश को गहराई तक हिला दिया है। हम सभी इस समय जो दर्द और दुख महसूस कर रहे हैं, उसके लिए कोई शब्द नहीं हैं। साल्जबर्गर नचरिचेन अखबार ने कहा कि संदिग्ध हमलावर पूर्व छात्र ऑस्ट्रियाई युवक था। माना जाता है कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। उसने हाल ही में एक हथियार खरीदा था। इसमें कहा गया है कि बंदूकधारी बदमाशी का शिकार था। वह एक पिस्तौल और एक बंदूक लेकर आया और दो कक्षाओं में गोलीबारी की। इनमें से एक किसी समय उसकी अपनी कक्षा रही थी।  
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर से की गई निगरानी
पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। पुलिस और अन्य आपातकालीन वाहन स्कूल के आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं और कम से कम एक पुलिस हेलिकॉप्टर क्षेत्र के ऊपर उड़ रहा है। ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर ग्राज, देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 300,000 है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रवक्ता पाउला पिन्हो ने कहा, हमारी पीड़ित परिवारों से संवेदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक
ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, इस दौरान ऑस्ट्रियाई ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा और बुधवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास का एक काला दिन है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन ने कहा कि इस भयावहता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ये युवा लोग थे जिनके सामने पूरा जीवन था। यूरोपियन आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर लिखा, जब स्कूल मौत और हिंसा का स्थान बन जाते हैं, तो इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed