फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sales of lipstick, lip liner, gloss and color increased after ban on masking was lifted in the US

रंगत लौटी: अमेरिका में मास्क हटे, तो महिलाओं के चेहरों पर और चटख हुई लिपस्टिक

Mon, 24 May 2021 06:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 May 2021 06:49 AM IST
सार

सालभर बाद मास्क से मिल रही आजादी को नीले, गुलाबी, नारंगी, बैंगनी जैसे चटख रंगों के इस्तेमाल से झलक रहा उल्लास

विज्ञापन
Sales of lipstick, lip liner, gloss and color increased after ban on masking was lifted in the US
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में एक साल महामारी की सख्ती और मास्क पहनने की अनिवार्यता से हताशा से गुजर रहे सौंदर्य प्रसाधन उद्योग को उबरने का मौका मिला है। मास्क लगाने की पाबंदी हटने के बाद लिपस्टिक, लिप लाइनर, ग्लॉस और कलर की बिक्री तेजी पकड़ रही है। 

विज्ञापन


नागरिक भी इस अवसर को अनूठे अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं। महिलाएं कई नई ट्रेंडी कलर लिपस्टिक और मेकअप अपना रही हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों को अधिकतर जगहों पर मास्क न पहनने की छूट दे दी है। 
विज्ञापन


कई राज्यों ने तो सार्वजनिक स्थानों खासतौर से दुकानों, होटलों व खाने- पीने के स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता को भी वापस ले लिया है। इन बदलावों का असर सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग और उद्योग पर भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे थे हालात 
पिछले साल लिप कलर, ग्लॉस, लिपस्टिक उपयोग करने वाली महिलाएं मास्क की वजह से उपयोग लगभग बंद कर चुकी थी। इन चीजों के इस्तेमाल से न केवल मास्क का अंदरूनी हिस्सा खराब होता, बल्कि उनकी चेहरे पर भी मेकअप फैलता। महिलाएं काम करने, खाना खाने या किसी आयोजन में शरीक होना भी लगभग बंद कर चुकी थीं। उनके पास मेकअप के लिए कोई वजह नहीं बची थी।

80% बिकी पिछले साल से 
ज्यादा लिपस्टिक अमेरिका की बाजार रिसर्च संस्था आईआरआई ने दावा किया कि 18 दिन में करीब 3.50 करोड़ डॉलर की लिपस्टिक बेची जा चुकी हैं, यह पिछले वर्ष इसी अवधि में बेची गई लिपस्टिक से 80% ज्यादा है। इसमें अभी सुधार आना और महामारी के पहले के दौर के आंकड़े हासिल करना बाकी है। 

मार्केट रिसर्च समूह एनपीडी में सौंदर्य प्रसाधन उद्योग की सलाहकार व वाइस प्रेसिडेंट लरीसा जेनसन के अनुसार मास्क की पाबंदी हटना, उद्योग के लिए बहुत बड़ी घोषणा है। 

बिक्री-कीमत, दोनों गिरे 
अप्रैल 2020 में इन सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री तेजी से गिरी। मैकेंजी एंड कंपनी के अनुसार, केवल होठों के प्रसाधनों की बिक्री अप्रैल में 15% गिरी और कीमतें 28%। 

वहीं 2021 में भी गिरावट जारी रही। एनपीडी के अनुसार 2021 की पहली तिमाही में होठों के सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री 24% तक गिर चुकी थी। सबसे ज्यादा 30 % गिरावट लिपस्टिक में थी।

आंखों ने संभाली बात, तीन गुना वृद्धि 
मास्क लगाने पर आंखें ही मेकअप के लिए बची थीं। इनके उत्पाद खूब बिके। जेनसन के अनुसार अप्रैल से जून 2020 में आंखों के मेकअप उत्पादों की बिक्री में 204% वृद्धि हुई। हालांकि अन्य उत्पादों पर हुए असर की वजह से 2020 में मेकअप के सामान की कुल खरीदारी करीब 34% गिरी।


शहर खुल रहे शादियां भी होगी 
रिसर्च संस्थाओं के अनुसार, जनजीवन सामान्य होने लगा है। जल्द विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होने लगेगा, खासतौर से शादियां। यह संकेत है साल 2021 और 2022 मेकअप उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के लिए तेजी के साल साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed