फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Salary trouble in America, President trump will address, could take Emergency in america

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाने पर अड़े ट्र्ंप, लगाई जा सकती है इमरजेंसी

Tue, 08 Jan 2019 05:28 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: अमित मंडल Updated Tue, 08 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Salary trouble in America, President trump will address, could take Emergency in america
donald trump

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाने पर अड़े अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना पक्ष देश के सामने रखेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनके ओवल कार्यालय से यह उनका पहला भाषण होगा जो टीवी पर प्रसारित होगा। दीवार निर्माण के लिए संसद में अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में संभव है कि अमेरिका में इमरजेंसी लागू की जाए।   

विज्ञापन


खर्चों के लिए फंड का अनुमोदन न मिलने से लगातार तीन सप्ताह से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद है। इस कारण हजारों संघीय कर्मचारियों को शुक्रवार को भी अपनी तनख्वाह नहीं मिली। सरकार के आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज को फिर से शुरू करने से पहले वह इस मुद्दे का हल चाहते हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के अपने रुख पर सख्ती से कायम रहते हुए मंगलवार की रात अपना पक्ष एवं तर्क राष्ट्र के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मैक्सिको सीमा पर दीवार की जरूरत पर बल देने के लिए उस इलाके का दौरा करने वाले हैं। ट्रंप का कहना है कि अवैध आवागमन रोकने के लांग टर्म सॉल्यूशन के लिए यह दीवार बनाना जरूरी है। 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ट्वीट किया ट्रंप इस दौरे का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवीय संकट से निपटने के काम में लगे लोगों से मिलने के लिए करेंगे।


दीवार बनाने में विरोध न हो, इसलिए लग सकती है इमरजेंसी

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिका प्रशासन देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के बारे में भी विचार कर रहा है ताकि राष्ट्रपति ट्रंप को इस दीवार परियोजना पर संसद की अनुमति के बिना कार्य करने की छूट मिल जाए। 

ट्रंप प्रशासन ने मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर की मांग की है लेकिन संसद से इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही है।

(इनपुट: भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed