फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SAJA advise news organizations against using 'Indian variant' for new COVID-19 strain

आपत्ति: 'कोरोना के नए स्ट्रेन को इंडियन वैरिएंट न लिखें' मीडिया संस्था साजा की सलाह, दिया यह तर्क

Sat, 08 May 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 03:13 PM IST
सार

 एसोसिएशन ने पत्रकारों को भारत में कोरोनो वायरस बढ़ोतरी के चल रहे कवरेज के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह दक्षिण एशियाई समुदाय के निष्पक्ष और सटीक कवरेज के लिए सही है।

विज्ञापन
SAJA advise news organizations against using 'Indian variant'  for new COVID-19 strain
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

साउथ एशियन जर्नलिस्टस एसोसिएशन (SAJA) ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन का इंडिया वेरिएंट' या 'इंडियन वेरिएंट' शब्द इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। एक बयान में एसोसिएशन ने कहा कि 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीमारियों को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश बनाया था। साथ ही संगठन की ओर से चेतावनी दी गई थी कि जिन देशों से संक्रमण, बीमारी या महामारी उत्पन्न हुए हैं, उनके नाम पर बीमारियों, वायरस या वेरिएंट का नामकरण करना गलत है।

विज्ञापन


इससे वहां के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। कुछ वर्षों में बीमारी के नामों ने विशिष्ट धार्मिक या जातीय समूहों के सदस्यों के खिलाफ माहौल खराब किए हैं। एसोसिएशन ने कहा हाल ही में चीन वायरस या वुहान वायरस का नाम काफी उछला इससे चीन के खिलाफ लोगों के मन में एक अजीब प्रकार की सोच उत्पन्न हुई।  एसोसिएशन ने पत्रकारों को भारत में कोरोनोवायरस बढ़ोतरी के चल रहे कवरेज के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह दक्षिण एशियाई समुदाय के निष्पक्ष और सटीक कवरेज के लिए सही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed