Jaishankar Met Macron: फ्रांस दौरे पर जयशंकर की मैक्रों से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ समर्थन पर जताया आभार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों को पीएम मोदी की शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए आभार जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं राष्ट्रपति मैक्रों को पहुंचाईं और आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिले फ्रांस के मजबूत समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
सोशल मीडिया पर जयशंकर ने दी जानकारी
जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर सम्मानित महसूस किया। पीएम मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में आपसी विश्वास, सहजता और रणनीतिक साझेदारी की महत्वाकांक्षा स्पष्ट रूप से दिखी।
ये भी पढ़ें:- Foreign Policy: जयशंकर बोले- भारत-चीन उभरती ताकत, लेकिन बतौर पड़ोसी ड्रैगन बेहद जटिल; संतुलन की कोशिशें जारी
बता दें कि जयशंकर इन दिनों अपने यूरोप दौरे पर हैं, जहां वे भारत और यूरोपीय देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराने में जुटे हैं, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से।
ये भी पढ़ें:- Jaishankar: ब्रुसेल्स में जयशंकर बोले- भारत ने ईयू के साथ रिश्तों को दी उच्च प्राथमिकता, FTA पर भी कही अहम बात
आर्मेनिया के विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
इसके साथ ही जयशंकर ने फ्रांस के मार्से शहर में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से भी मुलाकात की। जयशंकर ने इसे महत्वपूर्ण बातचीत बताया, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।