फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar said in Brussels- India gave high priority to relations with the European Union

Jaishankar: ब्रुसेल्स में जयशंकर बोले- भारत ने ईयू के साथ रिश्तों को दी उच्च प्राथमिकता, FTA पर भी कही अहम बात

Thu, 12 Jun 2025 03:15 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 03:15 AM IST
सार

ब्रुसेल्स फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मजबूत होते संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-ईयू रिश्ते अहम हैं और भारत हर देश से संतुलित व लाभदायक संबंध चाहता है। साथ ही उन्होंने अमेरिका-ईयू व्यापार विवाद पर भारत की संतुलित नीति बताई। 

विज्ञापन
Jaishankar said in Brussels- India gave high priority to relations with the European Union
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एक्स@DrSJaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को ब्रुसेल्स में 'जर्मन मार्शल फंड ब्रुसेल्स फोरम 2025' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मजबूत होते संबंधों पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत, यूरोपीय संघ के साथ अपने रिश्तों को बहुत उच्च प्राथमिकता देता है। साथ ही उन्होंने पिछले एक दशक में यूरोप को लेकर भारत की बढ़ती दिलचस्पी को रेखांकित किया।

विज्ञापन

भारत-ईयू के बीच जल्द हो सकता है एफटीए 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर उम्मीद जताई कि यह समझौता साल के अंत तक पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने रिश्तों को गहराई देने के इच्छुक हैं और इसका केंद्र बिंदु एफटीए है। जयशंकर ने बताया कि फरवरी में कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत यात्रा के बाद से इस दिशा में काफी काम हुआ है और अब यह समझौता पूरा करना मुमकिन दिख रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Belgium: 'आतंकवाद एक दिन आपको भी नुकसान पहुंचाएगा...', पाकिस्तान को लेकर जयशंकर की पश्चिमी देशों को फिर दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-ईयू व्यापार विवाद पर भारत का संतुलन
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव पर जयशंकर ने कहा कि भारत दोनों देशों के साथ अपने रिश्तों को अहम मानता है और वह हर देश से ऐसे रिश्ते बनाएगा जो दोनों के लिए फायदेमंद हों। उन्होंने कहा कि यूरोप की कई मुद्दों पर अपनी अलग सोच है जो अमेरिका से मेल नहीं खाती, और यह एक हकीकत है। साथ ही जयशंकर ने बताया कि इस दौरे में शिक्षा, टैलेंट और लोगों की आवाजाही जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई है।


रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की शांति की अपील
इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर भी जयशंकर ने बातचीत की। उन्होंने इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की पुरानी स्थिति दोहराई कि किसी भी देश के बीच मतभेद युद्ध से नहीं सुलझाए जा सकते। उन्होंने कहा कि समाधान बातचीत से निकलता है, युद्ध के मैदान से नहीं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भले ही 2022 में यह विचार दुनिया में ज़्यादा मान्यता नहीं पा सका था, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस सोच की अहमियत समझने लगा है।

ये भी पढ़ें:- अब आतंकी हमला हुआ तो क्या?: जयशंकर बोले- उकसाया तो घर में घुसकर मारेंगे, हमें परवाह नहीं आतंकी कहां है...

ईयू अधिकारियों के साथ कई सकारात्मक बैठकें
गौरतलब है कि इन दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने ब्रुसेल्स के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने यूरोपीय यूनियन के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में भारत-ईयू साझेदारी के कई अहम पहलुओं पर सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed