{"_id":"6311219abd5b8a56ac7a5ad6","slug":"s-jaishankar-piyush-goyal-to-visit-us-in-september-for-multilateral-and-bilateral-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Visit: सितंबर में बहुपक्षीय व द्विपक्षीय बैठकों के लिए अमेरिका दौरा करेंगे एस जयशंकर-पीयूष गोयल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Visit: सितंबर में बहुपक्षीय व द्विपक्षीय बैठकों के लिए अमेरिका दौरा करेंगे एस जयशंकर-पीयूष गोयल
Fri, 02 Sep 2022 02:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:48 AM IST
सार
न्यूयॉर्क से जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन तथा वरिष्ठ अफसरों से मिलने वाशिंगटन डीसी जाएंगे। वह अमेरिकी सांसदों तथा विचारकों से मिलने के अलावा भारतवंशी समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
S Jaishankar Piyush Goyal
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विभिन्न बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय बैठकों के लिए इस माह अमेरिका की यात्रा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर के देशों के साथ अपनी भागीदारी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। इसके अलावा वह कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में इस बार भारत का ध्यान सुरक्षा परिषद के सुधारों, आतंकवाद से निपटने के तरीकों, शांति रक्षा, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा व आपूर्ति शृंखला मुद्दों पर केंद्रित होगा। ये मुद्दे यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अहम हो गए हैं।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क से जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन तथा वरिष्ठ अफसरों से मिलने वाशिंगटन डीसी जाएंगे। वह अमेरिकी सांसदों तथा विचारकों से मिलने के अलावा भारतवंशी समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। गोयल सिलिकॉन वैली के कॉर्पोरेट क्षेत्र के दिग्गजों से उच्च स्तरीय वार्ता के लिए सान फ्रांसिस्को भी जाएंगे।
विज्ञापन
अन्य मंत्रियों का भी दौरा कार्यक्रम
जयशंकर को इस माह के अंत में अमेरिकी दौरा करना है लेकिन उच्च स्तरीय यात्रा गोयल के साथ 8-9 सितंबर को भारत-प्रशांत आर्थिक समृद्धि रूपरेखा (आईपीईएफ) की मंत्री स्तरीय बैठक के साथ शुरू होगी।
इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह तथा ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की यात्रा की योजना भी बन रही है। इनके 22-23 सितंबर को पिट्सबर्ग में स्वच्छ ऊर्जा पर मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने की संभावना है।