Germany: सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मिले जयशंकर, पश्चिम एशिया सहित इन मुद्दों पर हुई बात
जयशंकर ने एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने कनेक्टिविटी, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को सऊदी अरब से विदेश मंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। मुलाकात की जानकारी देते हुए जयशंकर ने एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने कनेक्टिविटी, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
A productive conversation with FM HH @FaisalbinFarhan of Saudi Arabia.
विज्ञापन
Discussed connectivity, the West Asia situation and our strategic partnership. #MSC2024 pic.twitter.com/vk4S4BO7fl— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 17, 2024
बांग्लादेशी पीएम से भी की मुलाकात
इससे पहले, जयशंकर ने शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात की। जयशंकर ने 'भारत-बांग्लादेश मैत्री' (दोनों देशों की दोस्ती) को आगे ले जाने में उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्हें नया जनादेश मिलने पर बधाई।
Honored to call on Prime Minister Sheikh Hasina of Bangladesh. Congratulated her on the renewed mandate.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 17, 2024
Appreciated her guidance for taking India Bangladesh Maitri forward. #MSC2024 pic.twitter.com/gS2PjOjlj6
तुलसी भाई से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर कहा, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक से मिलकर खुशी हुई। हमने पारंपरिक चिकित्सा और महामारी की तैयारियों पर चर्चा की। धन्यवाद तुलसी भाई।
Glad to meet DG World Health Organization @DrTedros.
Discussed traditional medicine and pandemic preparedness. Thank you Tulsi bhai!#MSC2024 pic.twitter.com/UmA4RTgZMC— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 17, 2024
अमेरिकी विदेश मंत्री से भी मुलाकात
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने सम्मेलन से जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने लाल सागर में चुनौतीपूर्ण सुरक्षा हालात पर चर्चा की। साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अमेरिका और भारत अस्थिर क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Great to meet my friend US @SecBlinken this afternoon on #MSC2024 sidelines.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 16, 2024
Our talk centered on the situation in West Asia, Ukraine and Indo-Pacific. Reviewed the continuing progress in our bilateral ties. pic.twitter.com/adZSFKw5By
इन नेताओं से भी की मुलाकात
जर्मनी पहुंचने के बाद से जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, ग्रीस के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री निकोस डेंडियास, अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों और आगे के रास्ते पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन की अगली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।