{"_id":"60e8b8dd8ebc3e22246ae240","slug":"s-jaishankar-hands-over-relics-of-georgia-queen-ketevan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावात्मक पल: जार्जिया के दौरे पर पहुंचे जयशंकर, सेंट क्वीन के सौंपे अवशेष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भावात्मक पल: जार्जिया के दौरे पर पहुंचे जयशंकर, सेंट क्वीन के सौंपे अवशेष
Sat, 10 Jul 2021 05:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिब्लिसी।
एजेंसी, तिब्लिसी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:28 AM IST
सार
विदेश मंत्री ने कहा- उन्हें सेंट क्वीन केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया के लोगों को सौंपने का सौभाग्य मिला है और यह एक भावनात्मक क्षण था।
विज्ञापन
जार्जिया के दौरे पर जयशंकर
- फोटो : ani
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को ही मॉस्को की यात्रा समाप्त करने के बाद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा जार्जिया पहुंच गए हैं। यह किसी भी विदेश मंत्री की पहली जार्जिया यात्रा है। जयशंकर ने यहां एक समारोह के दौरान सेंट क्वीन केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया के लोगों को सौंपे।
विज्ञापन
जॉर्जिया की तरफ से लंबे समय से भारत सरकार से यह मांग की जा रही थी। विदेश मंत्री ने कहा, उन्हें सेंट क्वीन केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया के लोगों को सौंपने का सौभाग्य मिला है और यह एक भावनात्मक क्षण था।
विज्ञापन
सेंट क्वीन केतेवन 17वीं शताब्दी की जॉर्जियाई रानी थीं, जिन्होंने पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा में शहादत प्राप्त की थी। मध्यकालीन पुर्तगाली अभिलेखों के आधार पर उनके अवशेष 2005 में ओल्ड गोवा के सेंट ऑगस्टाइन कॉन्वेंट में मिले थे।
विज्ञापन
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रूस की और सक्रिय भागीदारी चाहता है भारत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया। जयशंकर ने कहा कि भारत रूस को इस क्षेत्र में और ज्यादा सक्रिय देखना चाहता है। रूस के साथ हमारी व्यापक भू-राजनीतिक अनुकूलता के कारण हम इस क्षेत्र में रूसी की अधिक सक्रिय उपस्थिति और भागीदारी को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।