फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian you tuber faces 15 years jail allegedly murder his girlfriend dies live streaming

लाइव स्ट्रीमिंग के वक्त गर्लफ्रेंड को बिना कपड़ों के ठंड में बिठाया, मौत होने पर रूसी यूट्यूबर गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 11:39 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Dec 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
russian you tuber faces 15 years jail allegedly murder his girlfriend dies live streaming
रूसी यूट्यूबर - फोटो : social media

एक रूसी यूट्यूबर को गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस यूट्यूबर ने 'लाइव स्ट्रीमिंग' के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को ठंड में खुले में बिठाए रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड वेलेंटीना ग्रिगोरिवा की हाइपोथर्मिया यानी शीत दंश के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन



28 साल की थी वेलेंटीना, ठंप से कांपती रही
रूसी यूट्यूबर स्टाफ रीफ्ले पर आरोप है कि उसने मॉस्को की कंपकंपाती ठंड में गर्लफ्रेंड को सिर्फ अंडरवेयर में बालकनी में बैठने पर मजबूर किया, जिसकी वजह से 28 साल की वेलेंटीना की मौत हो गई।
विज्ञापन


वेलेंटीना 15 मिनट तक बाहर कड़कड़ाती ठंड में कांपती रहीं, लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी मदद नहीं की। जैसे ही वो उसे अंदर लाया, तो वो परेशान करने वाले दृश्य भी लाइव प्रसारण में देखे गए। जल्द ही रूसी यूट्यूबर को यह एहसास हुआ कि वेलेंटीना की सांस नहीं चल रही है और उसकी धड़कन नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव स्ट्रीमिंग में मौत की दी जानकारी
वीडियो में यूट्यूबर चिल्लाता हुआ सुनाई दिया कि 'वाल्या...वाल्या...ऐसा लग रहा है तुम जिंदा नहीं हो। मुझे चिंता हो रही है....मैं तुम्हारी धड़कन महसूस नहीं कर पा रहा हूं। इसके बाद उसने अपने दर्शकों को सूचित किया है, वाल्या की नब्ज नहीं चल रही है, वह पीली पड़ गई है और सांस नहीं ले रही है।'

पुलिस पहुंची तब भी लाइव स्ट्रीमिंग जारी थी
इसके बाद पुलिस और मेडिकल स्टाफ के पहुंचने पर भी वह लाइव स्ट्रीमिंग चलती रही। वाल्या को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ऐसा माना जाता है कि वाल्या के मरने के दो घंटे बाद भी रूसी यूट्यूबर की लाइव वीडियो जारी थी। इसके बाद पुलिस ने रीफ्ले को गिरफ्तार कर लिया।

गर्भवती होने की पुष्टि नहीं 
इस केस को लेकर रूसी जांच समिति ने कहा कि मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि लाइव प्रसारण में युवक ने कानून को तोड़ा था या नहीं। फोरेंसिक विशेषज्ञों की मानें तो रीफ्ले की गर्लफ्रेंड की हाइपोथर्मिया के कारण मौत हुई है जिसके चलते यूट्यूबर को कम से कम दो साल की सजा हो सकती है। हालांकि जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक गर्लफ्रेंड के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं की गई है। 


यूट्यूब ने की निंदा, ऐसा कंटेंट मंजूर नहीं
वहीं यूट्यूब ने इस फुटेज की निंदा की है और एक बयान में कहा है कि हम इस दुखद घटना के बारे में जानकर हैरान हैं। यूट्यूब ने कहा कि इस तरह का कंटेट मंजूर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed