{"_id":"5f99856c70484332fb01a13c","slug":"russian-woman-scientist-ekaterina-antontseva-reportedly-found-dead-naked-in-apartment-with-cut-thumb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में महिला वैज्ञानिक की हत्या, अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए अंगूठा काट फरार हुआ हत्यारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में महिला वैज्ञानिक की हत्या, अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए अंगूठा काट फरार हुआ हत्यारा
Wed, 28 Oct 2020 09:12 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
एकातेरिना एंटोंत्सेवा और हत्यारा आर्टीम बेलेंक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में एक महिला वैज्ञानिक की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हत्यारे ने अपार्टमेंट में घुसकर महिला वैज्ञानिक की हत्या कर अंगूठा काट अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला वैज्ञानिक के मोबइल को इस्तेमाल करने के लिए हत्यारे ने उसका अंगूठा काट लिया ताकि फिंगर प्रिंट सेंसर के जरिए इसके लॉक को खोला जा सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला का अंगूठा संदिग्ध के घर पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला से 20 हजार डॉलर का कर्ज ले रखा था और इसी वजह से महिला उसे अपने बकाया देने के लिए मोबाइल से मैसेज करती थी इसलिए ऐेसा लग रहा है कि परेशान होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया हो।
विज्ञापन
वहीं अंगूठा काटने के पीछे की वजह पूछने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके मोबइल लॉक को तोड़कर बकाए संबंधी सूचना को डिलीट करना चाह रहा हो इसलिए उसने इस तरह के कदम उठाया हो।
वहीं एंटोंटसेवा की मौत की जानकारी बाहर न आए इसके लिए हत्यारे ने उसके अपार्टमेंट में बदबू को बाहर आने से रोकने के लिए अंदर की खिड़कियों और दरवाजों को कथित तौर पर सील कर दिया गया था।
वहीं उनके साथ काम कर रहे डॉ मार्क शमत्स्यान ने कहा कि इस हत्या को लेकर हम सभी बहुत हैरान हैं। मार्क ने कहा कि वो बहुत अच्छी महिला थीं, बहुत दयावान थीं।