{"_id":"5f33428b8ebc3e61f26e6f5f","slug":"russian-vaccine-russia-corona-vaccine-heavy-demand-from-20-countries-including-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी वैक्सीन की भारी मांग, भारत समेत 20 से अधिक देश मंगाएंगे करोड़ों डोज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी वैक्सीन की भारी मांग, भारत समेत 20 से अधिक देश मंगाएंगे करोड़ों डोज
Wed, 12 Aug 2020 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को बीस से अधिक देशों ने मांग की है। रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दमित्रीवे का कहना है कि बीस देशों ने वैक्सीन की करोड़ों डोज की मांग की है। किरिल के अनुसार, मांग करने वालों में लैटिन अमेरिकी, मध्य पूर्व और कुछ एशियाई देश शामिल हैं। कुछ के साथ डील भी हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि तीसरे चरण का ट्रायल यूएई और सऊदी अरब समेत अन्य देशों में होगा।
विज्ञापन
पांच देशों में 50 करोड़ डोज बनेगी...किरिल ने कहा कि रूस अब विदेशी सहयोगियों की मदद से पांच देशों में हर साल वैक्सीन की 50 करोड़ डोज तैयार करेगा। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे उच्च गुणवत्ता वाली और सुरक्षित वैक्सीन अपने लोगों को लगाकर उनका जीवन बचाने में आगे बढे़ं।
विज्ञापन
दो साल तक रहेगा वैक्सीन का असर...स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुरास्खो ने दावा किया, जिसे टीका लग गया वो दो साल तक कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोविकोवा ने कहा कि डॉक्टरों को ये वैक्सीन इसी महीने लगनी शुरू हो जाएगी। गामालेया इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. एलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने मई में कहा था, वे और शोधकर्ता वैक्सीन का परीक्षण खुद पर कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुतिन की छोटी बेटी को लगाया गया है यह टीका
रूस सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पुतिन की छोटी बेटी कैटरीना (33) को ये टीका परीक्षण के शुरुआती दिनों में ही लगा था। जानकारी के अनुसार कैटरीना राष्ट्रपति पुतिन की बेटी के रूप में पहचाने जाने से बचने के लिए अपनी नानी के उपनाम टिखोनोवा का इस्तेमाल काफी वर्षों तक किया था। कैटरीना की शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव से हुई। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया।