फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Special Forces In Islamabad For Military Drills With Pakistan Army

क्या रूस और पाकिस्तान नई धुरी बना रहे हैं?

Sun, 08 Nov 2020 01:15 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Nov 2020 01:15 PM IST
सार

  • दोनों देशों के साझा सैन्य अभ्यास ने रिश्तों की मजबूती के दिए संकेत
  • पिछले चार सालों से चल रहा है दोनों देशों के बीच साझा सैन्य अभ्यास
  • चीन से बेहतर रिश्ते बनाने के साथ ही रूस के साथ भी अब पाकिस्तान ने बढ़ाई नजदीकियां

विज्ञापन
Russian Special Forces In Islamabad For Military Drills With Pakistan Army
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

रूस और पाकिस्तान का सैनिक अभ्यास आज से शुरू हो गया। यह 21 नवंबर तक चलेगा। ये साझा सैनिक अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों की सीधी मिसाल हैं। साथ ही इससे मध्य और दक्षिण एशिया में नई धुरी बनने की संभावना भी पैदा हुई है। इन अभ्यासों को कूटनीतिक हलकों में खास अहमियत दी जा रही है। यह अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया भारतीय समुद्री क्षेत्र में मालाबार सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पहले अमेरिकी खेमे में था पाकिस्तान
बीसवीं सदी के उत्तरार्ध और इक्कीसवीं सदी के पहले दशक में रूस और पाकिस्तान के संबंध ठीक नहीं थे। पाकिस्तान को दशकों तक अमेरिकी खेमे का देश माना जाता था। रूस भारत का खास दोस्त था। लेकिन बीते कुछ वर्षों में समीकरण बदले हैं। भारत का अब अमेरिका से खास रिश्ता बन गया है। उधर रूस और पाकिस्तान करीब आए हैं। 2016 में दोनों देशों ने साझा सैनिक अभ्यास शुरू किए।
विज्ञापन


तीन बार पाक व दो बार रूस में हुए साझा अभ्यास
रूस-पाकिस्तान के इस बार के साझा अभ्यास का नाम द्रुझबा-5 रखा गया है। पाकिस्तान के सरकारी बयान के मुताबिक इसका मकसद आतंकवाद से लड़ने के अनुभवों को साझा करना है। इस बार ये अभ्यास पाकिस्तान तारबेला इलाके में हो रहे हैं। अब तक पांच में से तीन बार ये अभ्यास पाकिस्तान में और दो बार रूस में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का सैनिक खर्च ब्रिटेन से तीन गुना
रूस सैनिक ताकत के मामले में आज भी दुनिया की बड़ी ताकत है। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ माइकल कॉफमैन के मुताबिक 2005 से 2018 के बीच उसने अपने सैनिक खर्च को बढ़ाकर दो गुना कर लिया। उसका सैनिक खर्च ब्रिटेन के सैनिक खर्च से तीन गुना ज्यादा है। 

नाटो देशों से बेहतर है रूसी सेना
पश्चिमी जानकारों के मुताबिक रूस के पास आज भी बड़ी सेना है और युद्ध की तैयारी के लिहाज से वह चुस्त-दुरुस्त है। ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जिम हॉकनहल ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि रूस 30 दिन के भीतर आधुनिक हथियारों से लैस एक लाख फौज जुटा सकता है। इस मामले में उसकी क्षमता नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) से भी बेहतर है। ले. ज. हॉकनहल ने बताया था कि रूस लगातार अभ्यासों के जरिए अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रखता है। वह दो घंटे के नोटिस पर 5000 सैनिकों को हवाई जहाज से कहीं भेजने की तैयारी रखता है।

रूस व चीन के मजबूत हैं संबंध
जानकारों के मुताबिक पिछले दो दशक में रूस और चीन के बीच रक्षा सहयोग काफी मजबूत हुआ है। उच्च आधुनिक रक्षा तकनीक के मामले में चीन रूस से आगे निकल चुका है। उसकी टक्कर अब अमेरिका से है। लेकिन हथियार बनाने का रूस का ढांचा आज भी उससे मजबूत है। इसलिए इन दोनों देशों का सहयोग एक दूसरे को लाभ पहुंचाने वाला साबित हुआ है। चूंकि दोनों देश का टकराव अमेरिका और पश्चिमी देशों से है, इसलिए उनका संबंध मौजूदा सामरिक स्थितियों का एक तरह से तार्किक परिणाम भी है।  


आतंकवाद से जोड़कर दिया अहम संदेश
इसीलिए पाकिस्तान से रूस के साझा सैनिक अभ्यास को सामरिक हलकों में अहम माना जाता है। पाकिस्तान के चीन से पहले से गहरे रक्षा संबंध हैं। पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अब काफी हद तक चीन पर निर्भर है। पिछले पांच साल से अब इस कड़ी में रूस भी शामिल हो गया है। इस बार के सैनिक अभ्यास में आतंकवाद से लड़ाई का पहलू जोड़कर दोनों देशों ने जो संदेश देने की कोशिश है, उसे भी कूटनीतिज्ञ खास अहमियत दे रहे हैं। क्या यह इस मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राहत देने की एक कोशिश है, इस सवाल पर कूटनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed