फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian president vladimir putin fast-tracks Russian citizenship in southern Ukraine

Russia Ukraine War: रूसी सेना यूक्रेन की बड़ी सैन्य इकाई को किया नष्ट, पुतिन ने दिए रूसी नागरिकता लागू करने के आदेश

Thu, 26 May 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 11:12 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, रूसी विमानों ने पोक्रोवस्क रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की मदद के लिए पहुंची एक लड़ाकू ब्रिगेड के वहां उतरते वक्त की गई।

विज्ञापन
russian president vladimir putin fast-tracks Russian citizenship in southern Ukraine
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर हमला कर बड़ी सैन्य इकाई और उपकरणों को नष्ट कर दिया है। उधर रूस के राष्ट्रपति ने दक्षिणी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में निवासियों के लिए रूसी नागरिकता को तेजी से अमल में लाने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह आदेश तब दिए जब मॉस्को में सांसदों ने रूस की सेना को मजबूत करने के लिए एक विधेयक पेश किया। इसके ठीक बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, रूसी विमानों ने पोक्रोवस्क रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की मदद के लिए पहुंची एक लड़ाकू ब्रिगेड के वहां उतरते वक्त की गई। उनका दावा है कि निप्रोव्स्के में यूक्रेनी इलेक्ट्रॉनिक खुफिया केंद्र को नष्ट करने के दौरान 11 यूक्रेनी सैनिक व उनकी मदद कर रहे 15 विदेशी विशेषज्ञ मारे गए।
विज्ञापन


24 घंटों में 48 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर हमला
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूस की वायुसेना ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन के 48 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रूसी तोपखाने ने 500 यूक्रेनी ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed