फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian media denied default news, said country has both the capacity and the will to pay off the debt

Sanctions on Russia: क्या रूस सचमुच डिफॉल्टर हो गया है? पश्चिमी मीडिया के दावों के बाद व्हाइट हाउस बोला- सफल हुए प्रतिबंध

Wed, 29 Jun 2022 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा- ‘आज सुबह रूस के डिफॉल्टर होने की खबर प्रमुखता से आई है। एक सदी में ये पहला मौका है, जब रूस ने डिफॉल्ट किया है। ये घटना बताती है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस के खिलाफ कितने सख्त कदम उठाए और उनकी तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर कितना नाटकीय प्रभाव पड़ा है।’

विज्ञापन
Russian media denied default news, said country  has both the capacity and the will to pay off the debt
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिमी देशों और वहां के मीडिया ने जो कहानी पेश की है, उसमें बताया गया है कि रूस अपने दो बॉन्ड्स पर ब्याज की दस करोड़ डॉलर की रकम चुकाने में नाकाम रहा है। इस आधार पर पश्चिमी मीडिया ने रूस को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। लेकिन रूस का दावा है कि उसने समयसीमा के भीतर अपनी देनदारी पूरी कर दी। इन परस्पर विरोधी दावों से डिफॉल्ट के मामले में रूस की वास्तविक स्थिति को लेकर भ्रम गहराया हुआ है।

विज्ञापन


ये खबर सोमवार को दुनिया भर में प्रमुखता से छपी कि रूस रविवार तक की तय सीमा के भीतर ब्याज की रकम बॉन्डधारकों को नहीं चुका पाया। इस तरह वह 30 दिन की अनुकंपा अवधि (ग्रेस पीरियड) में प्रवेश कर गया है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस खबर को रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की सफलता के रूप में पेश किया।

विज्ञापन

पहली बार रूस ने डिफॉल्ट किया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा- ‘आज सुबह रूस के डिफॉल्टर होने की खबर प्रमुखता से आई है। एक सदी में ये पहला मौका है, जब रूस ने डिफॉल्ट किया है। ये घटना बताती है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस के खिलाफ कितने सख्त कदम उठाए और उनकी तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर कितना नाटकीय प्रभाव पड़ा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रूस का कहना है कि उसने अपनी देनदारी का भुगतान समय पर कर दिया। लेकिन वह रकम यूरोक्लीयर में अटकी हुई है। यूरोक्लीयर बेल्जियम स्थित एक पेमेंट सेटलमेंट एजेंसी है। रूसी मीडिया ने कहा है कि रूस के पास कर्ज चुकाने की क्षमता और इच्छाशक्ति दोनों मौजूद है। ऐसी स्थिति में उसके डिफॉल्टर होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

रूस के वित्त मंत्री सिलुआनोव ने समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती से बातचीत में कहा कि पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए प्रतिबंधों के कारण रूस के पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है कि वह कर्ज और ब्याज का भुगतान अपनी मुद्रा रुबल में करे। उन्होंने बताया कि बीते 27 मई को रूस के नेशनल सेटलमेंट डिपॉजिटरी ने सात करोड़ 10 लाख डॉलर और दो करोड़ 65 लाख यूरो के बराबर की रकम का रुबल में भुगतान कर दिया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा- ‘रूस के डिफॉल्ट करने की खबर गलत है, क्योंकि जरूरी भुगतान मई के आखिर में ही कर दिया गया था।’

रूस का आमदनी बढ़ने का दावा

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन के एक विश्लेषण के मुताबिक पश्चिमी देशों ने वहां विदेशी मुद्रा में जमा रूस की रकम को जब्त कर लिया है। साथ ही उसे भुगतान के सिस्टम से बाहर कर दिया गया है। पिछले महीने यूरोपियन यूनियन ने मास्को के लिए कर्ज चुकाना और कठिन बना दिया, जब उसने रूस के नेशनल सेटलमेंट डिपॉजटरी पर प्रतिबंध लगा दिए। ऐसे में रूस सामान्य रूप में यूरो और डॉलर में ब्याज नहीं चुका पाएगा, यह अनुमान पहले से ही था।



लेकिन यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस की मुद्रा रुबल का भाव तेजी से चढ़ा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की महंगाई से उसकी आमदनी भी बढ़ी है। इसलिए उसका ये दावा सच है कि उसके पास कर्ज चुकाने की क्षमता है। चूंकि उसने रुबल में रकम चुका दी है, इसलिए उसके इस दावे में भी दम है कि वह डिफॉल्टर नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed