{"_id":"5fe7c7340eb2346f0f34e13e","slug":"russian-male-mp-confesses-to-staring-the-chest-of-female-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी पुरूष सांसद ने कबूली महिला मंत्री का सीना निहारने बात, मचा हंगामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी पुरूष सांसद ने कबूली महिला मंत्री का सीना निहारने बात, मचा हंगामा
Sun, 27 Dec 2020 06:11 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
प्योत्र अम्मोसोव और इरिना वेसोइख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के सांसद प्योत्र अम्मोसोव ने एक ऑनलाइन सत्र के दौरान एक महिला मंत्री इरिना वेसोइख का सीना निहारने की बात मानी है। सांसद ने कहा कि जब महिला मंत्री भाषण दे रही थी, तो वह उनकी ओर देख रहे थे।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, पुरुष सांसद प्योत्र ने माना कि ये अच्छी बात नहीं है। साथ ही कहा कि महिला सांसद के चेहरे व उनके सीने पर ध्यान होने की वजह से भाषण नहीं सुन पाए।
विज्ञापन
उनके इस कबूलानामे के बाद सोशल मीडिया पर रूसी सांसद की खूब आलोचना की जा रही है। रूस में कम्युनिस्ट सांसद प्योत्र अम्मोसोव के खिलाफ उनके देश में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
सांसद प्योत्र अम्मोसोव ने कहा कि सभी महिला सदस्यों के लिए खास ड्रेस कोड होना चाहिए जिससे किसी पुरुष सांसद का काम में मन लगे और ध्यान न भटके। यह बात उन्होंने संसद में स्पीकर से कही थी।
महिला उद्यमिता मंत्री इरिना वेसोइख ने सांसद के इस बयान पर खेद व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही ड्रेस कोड वाली बात का जवाब देते हुए कहा कि यह महिलाओं को एक तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश जैसा है।