फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian army attacks Ukrainian city of Kherson again, Zelenskyys defiant Christmas message

Ukraine War: खेरसान पर फिर रूसी हमला, जेलेंस्की ने भरी हुंकार- इस क्रिसमस पर यूक्रेनी दिखाएंगे चमत्कार

Sun, 25 Dec 2022 08:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 08:34 AM IST
सार

जेलेंस्की ने लिखा, ये सैन्य सुविधाएं नहीं हैं, यह आतंक है। यह डराने और आनंद के लिए किया जा रहा है। बीते 10 महीनों से जारी युद्ध में रूस द्वारा कब्जा किए खेरसान शहर को यूक्रेनी सेना ने वापस ले लिया था। यूक्रेन का कहना है कि तबसे ही रूसी सेना ने निप्रो नदी के उस पार से शहर पर भारी गोलीबारी की है। 

विज्ञापन
Russian army attacks Ukrainian city of Kherson again, Zelenskyys defiant Christmas message
रूसी सेना का यूक्रेन पर हमला (फाइल) - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 10 माह से जारी जंग के बीच रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला बोला है। यूक्रेन के हाल ही में मुक्त कराए गए खेरसान शहर पर शनिवार को रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अपने क्रिसमस संदेश में कहा कि यूक्रेन के लोग क्रिसमस पर चमत्कार का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि खुद चमत्कार दिखाएंगे।

विज्ञापन


जेलेंस्की के टेलीग्राम अकाउंट पर तस्वीरों में एक सिटी सेंटर को जलती हुई कारों, टूटी हुई खिड़कियों और फुटपाथों पर लाशों के साथ दिखाया गया है। उन्होंने लिखा है कि सोशल नेटवर्क इन तस्वीरों को संवेदनशील सामग्री के रूप में चिह्नित करेंगे, लेकिन यह संवेदनशील सामग्री नहीं है। यह यूक्रेन और यूक्रेनियन का वास्तविक जीवन है। जेलेंस्की ने लिखा कि यह आतंक है। यह डराने और आनंद के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने लिखा, ये सैन्य सुविधाएं नहीं हैं, यह आतंक है। यह डराने और आनंद के लिए किया जा रहा है। बीते 10 महीनों से जारी युद्ध में रूस द्वारा कब्जा किए खेरसान शहर को यूक्रेनी सेना ने वापस ले लिया था। यूक्रेन का कहना है कि तबसे ही रूसी सेना ने निप्रो नदी के उस पार से शहर पर भारी गोलीबारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आक्रामक क्रिसमस संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी लोग इस सर्दी को सहन करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि वे किसके लिए लड़ रहे हैं। स्वतंत्रता के बड़ी कीमत अदा करना पड़ती है। रूस द्वारा लाखों लोगों को अंधकार में धकेलने के बावजूद यूक्रेनी लोग इस क्रिसमस पर अपना चमत्कार दिखाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम युद्ध की शुरुआत से टिके हुए हैं। हमने हमलों, धमकियों, परमाणु ब्लैकमेल, आतंक, मिसाइल हमलों का सामना किया है। हम इस सर्दी को सहन करेंगे क्योंकि हम जानते हैं कि हम किसके लिए लड़ रहे हैं। हम किसी चमत्कार की प्रतीक्षा नहीं करेंगे, क्योंकि हम खुद चमत्कार पैदा करेंगे। 


यूक्रेनी राष्ट्रपति के सहयोगी किरीलो टिमोशें ने शनिवार को हमले में हताहत हुए लोगों का आंकड़ा दिया। उन्होंने बताया कि घायल 68 लोगों में से 16 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रूस ने अभी तक इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है। उसकी तरफ से प्रतिक्रिया आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed