यूक्रेन का रूस पर आरोप: फास्फोरस बमों का इस्तेमाल कर रहे पुतिन, हमलों में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर हुई 191
यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि रूस के हमलों के कारण यूक्रेन में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। वहीं 349 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। मृत बच्चों की संख्या में और बढ़ोतरी भी संभव है। इस लड़ाई से सबसे ज्यादा 113 बच्चे डोनेस्क में प्रभावित हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच जंग 48वें दिन में पहुंच चुकी है। अभी भी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि, यह युद्ध कहां रुकेगा जाकर। लेकिन युद्ध के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह रुला देने वाली हैं। वहीं, इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को एस्टोनिया की संसद को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने रूस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ आतंकवादियों की तरह से कार्रवाई कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन पर फास्फोरस बमों का इस्तेमाल भी कर रहा है।
वहीं, यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि रूस के हमलों के कारण यूक्रेन में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। वहीं 349 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। मृत बच्चों की संख्या में और बढ़ोतरी भी संभव है। इस लड़ाई से सबसे ज्यादा 113 बच्चे डोनेस्क में प्रभावित हुए हैं।
दूसरी ओर रूस ने भी बड़ा दावा किया है। रूस का कहना है कि मारियोपोल में एक हजार से ज्यादा यूक्रेनी मरीन्स ने सरेंडर किया है। हालांकि अभी तक रूस ने मारियोपोल पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाया है। वहीं, पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अब रूस पूर्वी यूक्रेन की तरफ पूरा फोकस कर रहा है।
रूस को युद्ध पर पैसा न लगाने के लिए मजबूर करेगा अमेरिका
अमेरिकी वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को उसका धन यूक्रेन में हमले पर लगाने के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। रूसी प्रतिबंध रणनीति पर मुख्य अमेरिकी समन्वयकों में से एक उप वित्त सचिव वैली एडेमो ने कहा कि हमारा लक्ष्य रूस को ऐसा बनाना है कि वह भविष्य में अत्यधिक शक्ति प्रदर्शन न कर पाए।
मोबाइल शवदाह गृह लेकर चल रहे रूसी सैनिक
यूक्रेन की खुफिया विभाग की ओर से दावा किया गया है कि, रूस ने अपने सैनिकों को युद्ध अपराधों के सबूत मिटाने को कहा है। रूसी सैनिक इसके लिए मोबाइल शवदाह गृह लेकर चल रहे हैं और लाशों को वहीं पर जला दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैरियूपोल में 13 मोबाइल शवदाह गृह देखे गए थे। इनसे सड़क पर पड़ी लाशों को जलाया गया था।