फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: US official said we are concerned about China alignment towards Russia

Russia Ukraine War: अमेरिकी अधिकारी ने कहा, रूस की ओर चीन के झुकाव को लेकर हम बेहद चिंतित हैं

Wed, 16 Mar 2022 02:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन। 
एजेंसी, वाशिंगटन।  Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Mar 2022 02:45 AM IST
सार

राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन जी-7 और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) भागीदारों से परे एक वैश्विक गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि चीन, भारत, ब्राजील और मेक्सिको जैसे कुछ देश रूस के खिलाफ अमेरिका के आर्थिक युद्ध का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इससे रूस के खिलाफ जो बाइडन प्रशासन के प्रयास कमजोर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: US official said we are concerned about China alignment towards Russia
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रोम में चीन के अपने समकक्ष यांग जिएची के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंध तथा यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने बताया कि क्वाड शिखर सम्मेलन के दो हफ्ते बाद और मौजूदा यूक्रेनी संकट के बीच दोनों अधिकारियों के बीच यह मुलाकात हुई है।

विज्ञापन


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मौजूदा हालात में, रूस की ओर चीन के झुकाव को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। यह पूर्व निर्धारित बैठक रोम में सात घंटे तक चली। अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान सुलिवन ने यांग जिएची को अमेरिका और उसके सहयोगियों तथा भागीदारों की एकता, खासकर अपने यूरोपीय तथा नाटो सहयोगियों के साथ अभूतपूर्व समन्वय और रूस के खिलाफ कार्रवाई के लिए एशिया प्रशांत सहयोगियों के योगदान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, उन्होंने रूस-यूक्रेन मामले पर व्यापक बातचीत की और इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने उन्हें बताया कि हम अभी कहां हैं, हम यहां तक कैसे पहुंचे, और हम आगे क्या खतरे देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने संकट और रणनीतिक जोखिमों से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-7, नाटो भागीदारों से परे एक वैश्विक गठबंधन की दिशा में काम कर रहा है अमेरिका
राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन जी-7 और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) भागीदारों से परे एक वैश्विक गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि चीन, भारत, ब्राजील और मेक्सिको जैसे कुछ देश रूस के खिलाफ अमेरिका के आर्थिक युद्ध का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इससे रूस के खिलाफ जो बाइडन प्रशासन के प्रयास कमजोर नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा, हम जी-7 और अपने नाटो भागीदारों से परे एक वैश्विक गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसमें हमें काफी सफलता भी मिली है। साकी ने कहा, विश्व मंच पर राष्ट्रपति बाइडन के नेतृत्व और आर्थिक पाबंदियों ने रूस तथा उसकी अर्थव्यवस्था को पतन की कगार पर पहुंचा दिया है। इसमें कोई शक नहीं है कि समय के साथ इसके और गंभीर परिणाम होंगे।

ईयू ने रूस के खिलाफ चौथी बार प्रतिबंध लगाए
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने की सजा के तौर पर उसके खिलाफ चौथी बार प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। ईयू की अध्यक्षता कर रहे फ्रांस ने कहा कि 27 देशों की सदस्यता वाले ईयू ने हमारे वैश्विक साझेदारों के साथ विचार-विमर्श करके यूक्रेन के खिलाफ हमले में शामिल लोगों एवं प्रतिष्ठानों तथा रूसी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले चौथे पैकेज को मंजूरी दी है।


फ्रांस ने कहा कि ईयू ने रूस के लिए सबसे पसंदीदा-राष्ट्र के पद संबंधी आवेदन को खारिज करने और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में प्रवेश के लिए बेलारूस के आवेदन की जांच को बंद करने संबंधी डब्ल्यूटीओ की घोषणा को भी मंजूरी दे दी है। यदि रूस को निलंबित कर दिया जाता है, तो कंपनियों को ब्लॉक में विशेष तवज्जो नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed