फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Update Ukraine rejects Russian President Vladimir Putin order for ceasefire

Ukraine-Russia war: रूस के युद्ध विराम के आदेश पर अनिश्चय, यूक्रेन को मंशा पर संदेह

Sat, 07 Jan 2023 01:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 01:06 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रेमलिन के इरादों पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेमलिन नए जोश के साथ युद्ध जारी रखने के लिए संघर्ष विराम का सहारा ले रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Update Ukraine rejects Russian President Vladimir Putin order for ceasefire
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन में अपनी सेना के लिए 36 घंटे के एकतरफा संघर्ष विराम के रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के आदेश के असर पर संदेह पैदा हो गया है क्योंकि यूक्रेन के अधिकारियों ने इसे एक चाल मानकर खारिज कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यूक्रेनी सेना इस अनुरोध का पालन करेगी या नहीं। मास्को ने भी यह नहीं बताया कि अगर यूक्रेन युद्ध करता रहा तो वह पलटवार करेगा या नहीं।
विज्ञापन


लगभग 11 महीने के युद्ध में रूस की ओर से घोषित युद्धविराम शुक्रवार को दोपहर में शुरू हुआ और शनिवार मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। इसके टूटने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। पुतिन का बृहस्पतिवार को यह एलान अप्रत्याशित था कि क्रेमलिन की सेना 1,100 किलोमीटर (684 मील) के अग्रिम मोर्चे या अन्य जगहों पर लड़ना बंद कर देगी। इससे पहले रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रियार्क किरिल ने सप्ताहांत के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर्व के लिए संघर्ष विराम की पेशकश की थी। जूलियन कैलेंडर का उपयोग करनेवाला ऑर्थोडॉक्स चर्च 7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। हालांकि, यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों को पुतिन के इस सद्भावना रुख के पीछे किसी गुप्त मंशा का संदेह है। 
विज्ञापन


जेलेंसी ने क्रेमलिन के इरादों पर उठाया सवाल
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रेमलिन के इरादों पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेमलिन नए जोश के साथ युद्ध जारी रखने के लिए संघर्ष विराम का सहारा ले रहा है। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब वे कुछ समय के लिए पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों की बढ़त रोकने के लिए क्रिसमस की आड़ लेना चाहते हैं और उपकरण, गोला-बारूद  तथा सैनिकों को हमारी चौकियों के करीब पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि कीव पुतिन के अनुरोध की अनदेखी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने जेलेंस्की से मिलाया सुर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी संघर्ष विराम को लेकर जेलेंसी के समान आशंकाएं जताईं। उन्होंने कहा कि यह दिलचस्प था कि पुतिन क्रिसमस और नए साल पर अस्पतालों, नर्सरी और चर्चों पर बमबारी करने के लिए तैयार थे। बाइडन ने कहा, मुझे लगता है कि (पुतिन) कुछ ऑक्सीजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि वाशिंगटन को इस घोषणा के पीछे के इरादों में मामूली विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed