फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine war Ukraine claims the death of Major General Andrei Simonov close aide of Russian President Putin

रूस को झटका : पुतिन के करीबी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की मौत का यूक्रेन ने किया दावा, वालेरी गेरासिमोव घायल

Mon, 02 May 2022 09:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 09:45 PM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि रविवार को खारकीव के मोर्चे पर रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
Russia-Ukraine war Ukraine claims the death of Major General Andrei Simonov close aide of Russian President Putin
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 67वें और 68वें दिन रूसी सेना को दो बड़े झटके लगे हैं। एक तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सैन्य प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव सोमवार को घायल हुए हैं और दूसरी तरफ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि रविवार को खारकीव के मोर्चे पर रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


दावा है कि रूसी सेना के घायल हुए शीर्ष कमांडर वालेरी को जंग के मैदान से बाहर हेलीकॉप्टर से बेलगॉरॉड ले जाया गया है। उन्हें पुतिन ने खासतौर पर दोनबास और पूर्वी क्षेत्र में युद्ध की कमान अपने हाथ में लेने के लिए यूक्रेन भेजा था। 66 वर्षीय वालेरी गेरासिमोव यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र के ईज्यूम शहर में घायल हुए हैं जो भीषण जंग का केंद्र है। दोनेस्क के स्वावियांस्क शहर में हमले का नेतृत्व करते हुए उनके दल के तीन सैनिक भी मारे गए। मरने वालों में रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की मौत का दावा किया गया। इस तरह अब तक यूक्रेन युद्ध में रूस के 9 शीर्ष कमांडर मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विजय दिवस से पहले यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई में बदलाव नहीं करेगा रूस
आगामी 9 मई को रूस अपना विजय दिवस मनाता है। इस मौके पर रूस में जश्न मनाया जाएगा और इस दिन से पूर्व रूस किसी भी सूरत में यूक्रेन को लेकर बड़ा एलान कर सकता है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि हम विजय दिवस को देखते हुए यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं करेंगे। हमारी सेना हमले जारी रखेगी। इस बीच, ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वॉलेस ने जानकारी दी है कि पुतिन 9 मई को रूस के विजय दिवस परेड का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ अंतिम लड़ाई में अपने भंडार को बढ़ाने की घोषणा करने के लिए कर सकते हैं।

‘घोस्ट ऑफ कीव’ नामक पायलट के किस्से काल्पनिक : यूक्रेन
यूक्रेन में सोशल मीडिया पर ‘घोस्ट ऑफ कीव’ के नाम से मशहूर एक लड़ाकू पायलट के किस्से सिर्फ काल्पनिक कहानियां हैं। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि इस पायलट से जुड़ी कहानियां मनगढ़ंत हैं। दरअसल, रूसी हमले के बाद से इस पायलट के किस्से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुए जिसमें दावा किया जा रहा था कि इस जांबाज पायलट ने कई रूसी विमानों को मार गिराया है। वायुसेना ने बताया कि मेजर स्टेपन ताराबल्का एक असली पायलट थे जिनका निधन 13 मार्च को युद्ध के मैदान में हो गया था। वह ‘घोस्ट ऑफ कीव’ नहीं थे। उन्हें ‘यूक्रेन के हीरो’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
रूस ने यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी हथियारों को बनाया निशाना
यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। इसी के साथ ओडेसा के पास स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलें इस्तेमाल में लाई गईं। मंत्रालय ने बताया कि खारकीव में रूसी रक्षा प्रणाली ने हमले के मकसद से आए यूक्रेनी वायुसेना के दो सुखोई-24 लड़ाकू विमान मार गिराए।


स्टील फैक्ट्री से निकाले गए 100 नागरिक
रूसी सैनिकों के घेरे वाले मैरियूपोल के अजोवस्टाल स्टील संयंत्र से 100 नागरिक निकाले और वे नजदीकी शहर जपोरीझिया पहुंच गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटतोनियो गुटेरस का आभार जताया है।

कैंसर पीड़ित पुतिन का होगा आपरेशन
रूसी राष्ट्रपति कैंसर पीड़ित हैं और जल्द ही उनका ऑपरेशन होना है। इसके चलते उन्होंने यूक्रेन युद्ध की समीक्षा और दिशानिर्देश की जिम्मेदारी अपने पुराने सहयोगी और खुफिया संगठन एफएसबी के पूर्व प्रमुख निकोलाई पत्रुशेव को सौंप दी है। यह दावा रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के खास अफसर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed