फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War, UK PM Boris Johnson speaks to Zelenskyy, Pledges more defence Arms supply to Ukraine

Russia-Ukraine War: युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं हैं जेलेंस्की, ब्रिटिश पीएम को कॉल कर मांगा हथियार

Sun, 29 May 2022 09:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 May 2022 09:58 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को कॉल कर और अधिक रक्षा समर्थन मांगा। जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए कहा कि नियमित बातचीत के हिस्से के रूप में, मेरी बोरिस जॉनसन के साथ एक बार और फोन पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
Russia Ukraine War, UK PM Boris Johnson speaks to Zelenskyy, Pledges more defence Arms supply to Ukraine
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की(फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग चार महीने पूरे होने वाले हैं। लेकिन अभी तक विवाद किसी समझौते पर नहीं पहुंच सका है। दोनों देश एक-दूसरे को आंख दिखा रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी युद्ध समाप्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। रूस को पीछे धकेलने के लिए जेलेंस्की यूरोपीय देशों की मदद ले रहे हैं। इसी क्रम में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को कॉल किया है। जेलेंस्की ने कॉल पर और हथियार सप्लाई करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने खाद्य और ईंधन संकट पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने मांगी और भी मदद
जेलेंस्की ने जॉनसन को फोन पर कहा कि दोनों देशों को खाद्य संकट को रोकने और यूक्रेन के बंदरगाहों को अनब्लॉक करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यूक्रेनी नेता ने ऊर्जा संकट के बीच यूक्रेन के लिए ईंधन की आपूर्ति के मुद्दे पर भी चर्चा की। बता दें कि, यूक्रेन खाद्यान्न, विशेष रूप से गेहूं के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। हालांकि, रूस ने ओडेसा बंदरगाह को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके माध्यम से यूक्रेन दुनिया को खाद्यान्न निर्यात करता था। इस नाकाबंदी से न केवल यूक्रेन, बल्कि अन्य देशों को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि भोजन की कमी कई हिस्सों में मुद्रास्फीति को बढ़ा रही है, जिससे गरीबों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


हम यूक्रेन को रक्षा उपकरण देना जारी रखेंगे: जॉनसन
ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने भी ट्वीट कर अपने फोन कॉल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि  हम लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम यूक्रेनी सशस्त्र बलों को अपने देश की रक्षा करने में मदद करने के लिए रक्षा उपकरण प्रदान करना जारी रखेंगे, और हम अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने और वैश्विक खाद्य संकट को रोकने के तरीकों को खोजने के लिए गहन रूप से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed