फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Russian President Putin said that we are ready for agreement with Ukraine

Russia-Ukraine war: पुतिन बोले- हम समझौते के लिए तैयार, गेंद यूक्रेन और पश्चिमी देशों के पाले में

Sun, 25 Dec 2022 09:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 25 Dec 2022 09:30 PM IST
सार

अमेरिकी दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर धन्यवाद अदा करते हुए कहा था कि हम झुकने वाले नहीं हैं।  

विज्ञापन
Russia Ukraine War Russian President Putin said that we are ready for agreement with Ukraine
पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : Amar ujala

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को धीरे-धीरे एक साल होने को आ रहा, लेकिन इसका कोई हल निकलता नहीं दिख रहा। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है। रायटर के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के साथ चल रही जंग के संबंध में सभी पक्षों के साथ वार्ता के लिए तैयार था, लेकिन पश्चिमी देशों और कीव ने उसके साथ वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान तब आया है जब रूस पर उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने के आरोप लग रहे हैं। इतना ही नहीं, जापान और अमेरिका ने यह आरोप भी लगाए हैं कि उत्तर कोरियाई हथियारों का इस्तेमाल रूस यूक्रेन युद्ध में कर रहा है। इस खबर को दक्षिण कोरिया और आसपास के देशों में संशय और आश्चर्य की नजरों से देखा गया है। साथ ही उससे चिंता भी पैदा हुई है। 

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ने किया दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने रविवार को एक रूसी टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा कि ' हम यूक्रेन सैन्य अभियान के संबंध में उन सभी के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं जो एक स्वीकार करने योग्य समाधान चाहते हैं, लेकिन अब सब कुछ उन पर निर्भर है। हम नहीं वे समझौते से इनकार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय और नागरिकों के हितों की रक्षा में लगे हैं। पुतिन ने दावा किया कि के नेतृत्व में पश्चिमी देश रूस को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।  
विज्ञापन

 
इससे पहले हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अमेरिका दौरे के बीच युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रूस अब युक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा। पुतिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस संघर्ष को समाप्त करना है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे। इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब समाप्त हो जाए और जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे: जेलेंस्की 
वहीं, अमेरिकी दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर धन्यवाद अदा करते हुए कहा था कि हम झुकने वाले नहीं हैं।  


फरवरी में शुरू हुआ था युद्ध
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन में चल रही इस जंग की शुरुआत  24 फरवरी को हुई थी। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के कारण यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे घातक संघर्ष वाली स्थिति पैदा हो गई है। दुनिया के तमाम मुल्कों की कोशिशों के बाद भी निकट भविष्य में इस युद्ध की समाप्ति के मौके बेहद कम दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed