फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Meeting held in Paris for peace in Ukraine Macron says its a big step towards a ceasefire

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में शांति के लिए पेरिस में हुई बैठक, मैक्रों बोले- युद्धविराम की दिशा में बड़ा कदम

Wed, 07 Jan 2026 03:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 03:19 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को रोकने के लिए पेरिस में हुई सुरक्षा बैठक में 25 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। मैक्रों ने इस बैठक को युद्धविराम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में रूस का यूक्रेन पर आक्रमण रोकने और शांति स्थापित करने की दिशा में अहम चर्चा हुई।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Meeting held in Paris for peace in Ukraine Macron says its a big step towards a ceasefire
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इ - फोटो : ANI/X- @ZelenskyyUa

विस्तार

लगभग चार साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और घातक होता जा रहा है। दूसरी ओर जारी इस संघर्ष में ताबड़तोड़ हमले ने दुनियाभर में चिंता का माहौल बना रखा है। इसी बीच इस संघर्ष को थामने की दिशा में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सहयोगी देशों के साथ पेरिस में हुई सुरक्षा बैठक रूस का यूक्रेन पर आक्रमण रोकने और शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


मैक्रों ने बताया कि पेरिस में हुई इस बैठक में रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की निगरानी, यूक्रेनी सेना को हथियार और प्रशिक्षण, बहुराष्ट्रीय बल तैनाती और भविष्य में रूस की आक्रामकता रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। इस बैठक में अमेरिका सहित 25 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


युद्धविराम का निगरानी करेगा अमेरिका
बता दें कि बैठक में यह तय किया गया कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की निगरानी अमेरिकी नेतृत्व में की जाएगी। सहयोगी देशों ने यह भी कहा कि युद्धविराम के बाद भी यूक्रेन की सेना को हथियार, प्रशिक्षण और समर्थन जारी रहेगा, ताकि वह भविष्य में रूस की किसी भी आक्रमण को रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Midterm Polls: 'मुझे महाभियोग के जरिए हटा देंगे', चुनाव से पहले ट्रंप की घबराहट; रिपब्लिकन से क्या कहा?

बैठक में तय किया गया कि जमीन, समुद्र और हवा में सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे, जब युद्धविराम विश्वसनीय तरीके से लागू हो जाएगा। हालांकि, देशों को अभी बाध्यकारी वचन अंतिम रूप से तय करने हैं, ताकि भविष्य में रूस के हमले की स्थिति में यूक्रेन को सहायता दी जा सके।

बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्ष और सरकारी प्रतिनिधि
मैक्रों ने आगे कहा किइस बैठक में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में राष्ट्राध्यक्ष और सरकारी प्रतिनिधि शामिल हुए। अमेरिकी प्रतिनिधियों में स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर भी इस बैठक में शामिल हुए। इतना ही नहीं इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी मैक्रों के साथ बैठक की। जेलेंस्की ने यह बताया कि यूरोपीय देशों की सेना का सहयोग और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस जैसी देशों की सैनिक तैनाती, हथियार और तकनीकी समर्थन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि कई देश अपने संसद से मंजूरी लेने के बाद ही सैनिक तैनात कर सकते हैं। इसलिए कुछ देशों की प्रतिबद्धता अभी स्पष्ट नहीं है।



ये भी पढ़ें:- Israel: वेस्ट बैंक को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी में इस्राइल, विवादित बस्ती के निर्माण का रास्ता साफ

बैठक में पांच मुख्य मुद्दों पर दिया गया जोर, रूस का क्या है रुख
गौरतलब है कि इस बैठक के दौरान पांच मुख्य मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें युद्धविराम की निगरानी सुनिश्चित करना, यूक्रेनी सेना को दीर्घकालिक समर्थन प्रदान करना और भूमि, समुद्र और हवा में बहुराष्ट्रीय बल की तैनाती शामिल थी। इसके अलावा, भविष्य में रूस की किसी भी आक्रामकता की स्थिति में सुरक्षा वचन सुनिश्चित करने और यूक्रेन के साथ लंबे समय तक रक्षा सहयोग बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। हालांकि, कई महत्वपूर्ण विवरण अभी तय नहीं हुए हैं।

कुल मिलाकर इस पूरी बैठक और वार्ता का मकसद रूस को युद्धविराम के लिए मजबूर करना और यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि, रूस ने अभी तक अपने रुख में कोई बदलाव नहीं दिखाया है और कहा है कि कोई भी युद्धविराम तब तक नहीं होगा जब तक पूरी शांति समझौता तय नहीं हो जाता।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed