फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained

Russia-Ukraine War: कौन हैं रूस-यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति, दोनों का काला इतिहास क्या, अभी क्यों चर्चा में?

Sun, 18 Sep 2022 04:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 18 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

यह जानना अहम है कि आखिर रूस-यूक्रेन के यह सबसे अमीर लोग हैं कौन? इनके बारे में चर्चा अचानक क्यों शुरू हुई है? इसके अलावा दोनों लोगों के किस काले इतिहास के बारे में रूस और यूक्रेन के साथ पूरे विश्व में चर्चा शुरू हो गई है...

विज्ञापन
Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained
रूस-यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति कौन? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब तकरीबन सात महीने हो गए हैं। जहां शुरुआती चरण में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज करते हुए उसके कई सीमाई और समुद्र से लगे इलाकों पर कब्जा कर लिया था, तो वहीं समय बीतने के साथ ही यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे में गए इलाकों को छुड़ाना भी शुरू कर दिया है। इस युद्ध में दोनों ही देशों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सैनिकों के नुकसान की भरपाई तो दोनों ही देशों के लिए खासी मुश्किल है, लेकिन अर्थव्यवस्था को संभालने और सेना की मदद करने का बीड़ा उनके अमीरों ने अपने कंधे पर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर रूस-यूक्रेन के यह सबसे अमीर लोग हैं कौन? इनके बारे में चर्चा अचानक क्यों शुरू हुई है? इसके अलावा दोनों लोगों के किस काले इतिहास के बारे में रूस और यूक्रेन के साथ पूरे विश्व में चर्चा शुरू हो गई है...
विज्ञापन

पहले जानें- कौन हैं रूस-यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति?

Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained
व्लादिमीर पुतिन के साथ व्लादिमीर पोटनिन। - फोटो : Social Media
1. रूस में सबसे अमीर व्यक्ति- व्लादिमीर पोटनिन
व्लादिमीर पोटनिन इस वक्त रूस का सबसे चर्चित चेहरा हैं। 1990 के दौर में सोवियत संघ के बिखरने के बाद पोटनिन का उभार हुआ। इसके बाद रूस के मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शीर्ष नेतृत्व के साथ करीबी के चलते पोटनिन लगातार रूस में अमीरी के पायदान चढ़ते गए। अगस्त 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, व्लादिमीर पोटनिन इस वक्त 24.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और रूस के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे दुनिया के 38वें सबसे धनवान हैं। 

व्लादिमीर पोटनिन सोवियत सरकार में विदेशी व्यापार मामलों के विभाग में अधिकारी रहे थे। हालांकि, 1991 में उन्होंने नौकरी छोड़कर एक प्राइवेट कंपनी इंटेरॉस शुरू की और सरकारी अधिकारी के तौर पर अपने अनुभव का इस्तेमाल व्यापार को आगे ले जाने में किया। 1993 के करीब पोटनिन यूनाइटेड एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक के प्रेसिडेंट बने। हालांकि, उनके उभार के पीछे 1990 के मध्य में लाई गई एक स्कीम का बड़ा हाथ रहा। यह स्कीम थी शेयर्स के बदलने कर्ज देने की। इस स्कीम के जरिए पोटनिन ने सोवियत कंपनियों की संपत्ति को बाजार से कम दामों पर बेचना शुरू किया और जबरदस्त मुनाफा कमाया। 

Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained
व्लादिमीर पुतिन और व्लादिमीर पोटनिन। - फोटो : Social Media
इस स्कीम के बाद रूस में उनका रुतबा ऐसा बढ़ा कि अगस्त 1996 से लेकर मार्च 1997 तक वे रूसी संघ के पहले उप प्रधानमंत्री बन गए। पोटनिन और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के बीच भी इस दौरान काफी करीबी रही। 1998 के बाद से वे लगातार अपनी इंटेरोस कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड चेयरमैन हैं। यह कंपनी खनन से लेकर ऊर्जा, वित्त, रियल एस्टेट और रिटेल सेक्टर में काम करती है। 
विज्ञापन

Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained
रिनत अखमेतोव और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media
2. यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति- रिनत अखमेतोव
यूक्रेन के अरबपति बिजनेसमैन और उद्योगपति रिनत अखमेतोव सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट नाम की वित्तीय और औद्योगिक कंपनी के प्रेसिडेंट हैं। सितंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, उनकी संपत्ति 5.58 अरब डॉलर है। यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स होने के साथ वे दुनिया के 422वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

रिनत के यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की कहानी पोटनिन से ज्यादा विवादों में रही है। रिनत पर माफिया परिवारों से रिश्ते के आरोप लगे हैं। यहां तक कि कुछ डॉक्यूमेंट्री में तो यहां तक कहा गया कि रिनत खुद एक माफिया ठग रहे और अपने भाई के साथ कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे। 1980 के दौर में रिनत पर यूक्रेन के बड़े माफिया सरगना अखत ब्रागिन के साथ काम करने आरोप लगे थे। रिनत पर डोनेत्स्क क्षेत्र में जमीन हड़पने से लेकर उगाही तक के आरोप हैं। 

कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि अक्तूबर 1995 में माफिया बॉस ब्रागिन की मौत में भी रिनत का हाथ रहा था। कहा जाता है कि अखत ब्रागिन की मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति रिनत के पास ही आ गई। हालांकि, वे इससे इनकार करते रहे हैं। 1999 में यूक्रेन के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में रिनत अखमेतोव को ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का लीडर बताया गया था। इस रिपोर्ट में रिनत के संगठन पर आर्थिक घोटाले और धन शोधन जैसे आरोप लगे थे। हालांकि, इसमें संगठन के खिलाफ सबूतों की पुष्टि न होने की बात भी कही गई थी। यूक्रेनी गृह मंत्रालय की इस रिपोर्ट को तब रिनत की कंपनी सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट ने फर्जी और धोखाधड़ी से भरा बताया था। 

विकीलीक्स में हुए खुलासों के मुताबिक, अमेरिकी राजदूत तक ने रिनत पर डोनेत्स्क में अपराधियों के संरक्षण अलोकतांत्रिक तरीकों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। हालांकि, 2013 में रूस द्वारा क्रीमिया को कब्जे में लिए जाने के बाद रिनत यूक्रेन में लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे। 2014 में आम लोगों के लिए डोनेत्स्क और लुहांस्क में चलाए गए उनके कार्यक्रमों की अमेरिका ने भी तारीफ की। 

Russia Ukraine War know who Richest Person of both countries Vladimir Potanin Rinat Akhmetov are explained
रितन अखमेतोव। - फोटो : Social Media
रिनत अखमेतोव ने वर्ष 2000 में सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट की शुरुआत की। यह यूक्रेन में सबसे वृहद निवेशक समूह के तौर पर सामने आया। एससीएम एक समय यूक्रेन की जीडीपी में 3.9 फीसदी हिस्सा रखता था। कंपनी के हिस्सेदारी करीब 500 कंपनियों में है, जिनके दो लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। यह कंपनियां खनन, बैंकिंग, ऊर्जा वितरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। 2022 के पहले छह महीनों में इस कंपनी ने राष्ट्रीय बजट में 1.2 अरब यूरो का योगदान दिया, जो युद्ध के दौरान इसे सबसे बड़ा निजी टैक्स प्रदाता बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed